Last Updated: October 11, 2026

Dainik Savera Times Logo

सोते समय जगाकर रेप करता था, रोती तो मूड खराब हो जाता था… इस महिला सांसद ने खोली पति की पोल

July 21, 2025

सोते समय जगाकर रेप करता था, रोती तो मूड खराब हो जाता था… इस महिला सांसद ने खोली पति की पोल

इंटरनेशनल डेस्क: यूके की एक पूर्व महिला सांसद ने अपने एक्स हसबैंड के ऊपर गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला के पति भी पूर्व में सांसद रह चुके हैं। ये आरोप ब्रिटेन के बर्टन के पूर्व सांसद एंड्रयू ग्रिफिथ्स के ऊपर उनकी पूर्व पत्नी केट नीवेटन ने लगाए हैं। नीवेटन ने अपने पति को लेकर कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। नीवेटन ने घरेलू हिंसा और यौन प्रताड़ना को लेकर खुलकर बातें रखीं।

उन्होंने आरोप लगाया कि ग्रिफिथ्स सोते समय उनके साथ मारपीट और रेप करता था। वह उनके रोने से इतना परेशान हो गया था कि नवजात बच्चे के साथ भी बुरा बर्ताव करने से रहम नहीं किया। बता दें कि नीवेटन खुद भी 2019 से लेकर 2024 तक बर्टन सांसद रही हैं।

भूख से रो रही थी बेटी

रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि नीवेटन के ऊपर ग्रिफिथ्स बुरी तरह से चिल्लाया था। इस दौरान उनकी नवजात बेटी भूख की वजह से रो रही थी। नीवेटन के अनुसार घरेलू हिंसा की कोई लिमिट नहीं होती है। इस तरह की वारदातें मिडिल क्लास प्रोफेशनल लोगों के साथ कभी भी हो सकती हैं। यह किसी के साथ कभी भी हो सकती है। ये बात अलग है कि वे जब सांसद चुनी गई थीं, तब लोगों से वादा किया था कि घरेलू हिंसा से पीड़ित लोगों के कल्याण के लिए काम करूंगी।

2018 में ले लिया था तलाक

नीवेटन ने साफ किया कि वे 10 साल तक हिंसा का दंश झेल चुकी हैं। इसके 5 साल बाद भी आरोपी ने न उनको केवल परेशान किया, बल्कि कानून का भी गलत उपयोग किया। ग्रिफिथ्स के साथ 2013 में विवाह किया था, 2018 में उनका डिवोर्स हो गया था। शुरुआत में ग्रिफिथ्स ने उनको बहला-फुसलाकर प्यार में फंसाया था। वे जब सोती थीं, तब आरोपी जगाकर संबंध बनाता था।

कभी मैं कुछ नहीं कहती, कभी रोने लगती थी। इससे कई बार वह रुक जाता था, लेकिन अपना मूड खराब कर लेता था। एक बार उसने मुझे बिस्तर पर लात तक मार दी थी। मैं उससे बचने के लिए खुद को दूसरे कमरों में बंद कर लेती थी या घर से बाहर भाग जाती थी।

नीवेटन के अनुसार जब उनको लगा कि ग्रिफिथ्स से नवजात को खतरा है तो उन्होंने आवाज उठाई। हालांकि दिसंबर 2021 में फैमिली कोर्ट ने उनके हक में फैसला देते हुए कहा था कि ग्रिफिथ्स ने उनके साथ हिंसा और रेप किया है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें