Site icon Dainik Savera Times

जम्मू-कश्मीर की 4 राज्यसभा सीटों पर उपचुनाव का ऐलान, जानें कब होगा मतदान और मतगणना

नेशनल डेस्क: चुनाव आयोग ने जम्मू-कश्मीर की चार खाली राज्यसभा सीटों पर उपचुनाव कराने की घोषणा कर दी है। ये सीटें फरवरी 2021 से खाली पड़ी हैं। अब इन सीटों के लिए 24 अक्टूबर 2025 को ही मतदान और मतगणना दोनों कराए जाएंगे।

चुनाव कार्यक्रम की पूरी जानकारी
चुनाव की अधिसूचना (नोटिफिकेशन) 6 अक्टूबर 2025 को जारी होगी। वहीं, नामांकन भरने की आखिरी तारीख 13 अक्टूबर 2025 होगी और नामांकन पत्रों की जांच 14 अक्टूबर 2025 को ही पूरी कर ली जाएगी। उम्मीदवार 16 अक्टूबर 2025 तक अपने नाम वापिस ले सकते हैं।

मतदान की तारीख और समय
चुनाव आयोग के मुताबिक, 24 अक्टूबर को सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक मतदान किया जाएगा। इसके बाद शाम 5 बजे से वोटों की गिनती शुरू हो जाएगी।  चुनाव आयोग ने साफ किया है कि यह उपचुनाव तय समय पर और पारदर्शी तरीके से संपन्न कराया जाएगा। इन सीटों के लंबे समय से खाली होने के कारण जम्मू-कश्मीर को राज्यसभा में पर्याप्त प्रतिनिधित्व नहीं मिल पा रहा था। अब चुनाव के जरिए इन सीटों को भरा जाएगा।

Exit mobile version