Site icon Dainik Savera Times

मध्य प्रदेश में बड़ा हादसा: अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई कार, हादसे में 4 लोगों की मौत, 3 घायल

Accident

Accident

Madhya Pradesh Road Accident : मध्य प्रदेश के गुना जिले में देर रात एक बड़ा हादसा हो गया। यहां एक कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गई। आपको बता दें कि इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई है, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हैं।

कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई

घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कार सवार लोग एक शादी समारोह में शामिल होकर लौट रहे थे। इसी बीच भदौरा के पास उनकी कार अनियंत्रित होकर पहले डिवाइडर से टकराई और फिर पलट गई।

हादसे में 4 लोगों की मौत, 3 लोग गंभीर रूप से घायल

हादसे में कार सवार चार लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को पहले प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। एक की हालत ज्यादा गंभीर होने के कारण उसे इलाज के लिए भोपाल रेफर किया गया है, जबकि अन्य दो का गुना में इलाज चल रहा है।

मृतकों की हुई पहचान

मियाना पुलिस थाने के प्रभारी गोपाल चाैबे ने बताया कि एक कार डिवाइडर से टकराने के बाद पलट गई, जिससे कार में सवार चार लोगों की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए। ये सभी लोग शिवपुरी जिले के कोलारस के रिजौदा गांव के रहने वाले हैं और मावन में एक शादी समारोह में शामिल होकर लौट रहे थे. मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए हैं। मृतकों की पहचान गोविंद रघुवंशी, सोनू, वीरू और हितेश के रूप में हुई है।

पिछले कुछ दिनों में राज्य के विभिन्न हिस्सों में कई बड़ी दुर्घटनाएं हुई हैं। मंदसौर में एक कार कुएं में गिर गई, जिसमें 12 लोगों की मौत हो गई। यह कार एक ऐसे कुएं में गिर गई जो पूरी तरह खुला था और जिसके चारों ओर कोई दीवार नहीं थी। जिससे कार सीधे कुएं में जा गिरी, इसके अलावा नीमच, सागर आदि स्थानों पर भी हादसे हो चुके हैं।

Exit mobile version