Last Updated: October 20, 2026

Dainik Savera Times Logo

Mock Drill 2025 : केंद्र सरकार ने राज्यों को दिए मॉक ड्रिल के आदेश, जानिए कहां-कहां बजेगा युद्ध वाला सायरन

May 6, 2025

Mock Drill 2025 : केंद्र सरकार ने राज्यों को दिए मॉक ड्रिल के आदेश, जानिए कहां-कहां बजेगा युद्ध वाला सायरन

नेशनल डेस्क : भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के बीच, केंद्रीय गृह मंत्रालय ने 7 मई 2025 को देशभर में सिविल डिफेंस मॉक ड्रिल आयोजित करने का निर्देश जारी किया है। यह कदम पहलगाम आतंकी हमले के बाद सुरक्षा तैयारियों की समीक्षा और नागरिकों को आपातकालीन स्थितियों के लिए प्रशिक्षित करने के उद्देश्य से उठाया गया है। आइए जानते है इस खबर को विस्तार से…

मॉक ड्रिल का उद्देश्य और तैयारी

आपको बता दें कि गृह मंत्रालय के निर्देशानुसार, 244 जिलों में मॉक ड्रिल आयोजित की जाएगी। इसमें हवाई हमले की चेतावनी देने वाले सायरन का संचालन, नागरिकों को सुरक्षा उपायों का प्रशिक्षण, बंकरों और खाइयों की सफाई, और महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों की सुरक्षा शामिल है। इसके अलावा, नियंत्रण कक्षों की कार्यक्षमता का परीक्षण और रेडियो-संचार लिंक का संचालन भी किया जाएगा।

दिल्ली में मॉक ड्रिल की विशेषताएँ

दिल्ली में यह मॉक ड्रिल दिल्ली कैंट क्षेत्र में आयोजित की जाएगी। इसमें दिल्ली पुलिस, फायर ब्रिगेड, NDRF, SDRF, और अन्य संबंधित एजेंसियाँ भाग लेंगी। सभी जिलों में युद्ध सायरन बजेंगे और नागरिकों को आपातकालीन स्थितियों के लिए प्रशिक्षित किया जाएगा। आइए जानते है कि 7 मई को भारत के किन-किन जगहों पर मॉक ड्रिल का आयोजन किया जाएगा।

मॉक ड्रिल के दौरान नागरिकों से अपील

गृह मंत्रालय ने नागरिकों से अपील की है कि वे मॉक ड्रिल के दौरान घबराएँ नहीं और अपनी सामान्य दिनचर्या जारी रखें। यह अभ्यास आपातकालीन स्थितियों में त्वरित और प्रभावी प्रतिक्रिया सुनिश्चित करने के लिए आयोजित किया जा रहा है। इस मॉक ड्रिल का उद्देश्य नागरिकों को आपातकालीन स्थितियों के लिए तैयार करना और सुरक्षा एजेंसियों की प्रतिक्रिया क्षमता का परीक्षण करना है। यह अभ्यास राष्ट्रीय सुरक्षा के प्रति सरकार की गंभीरता और नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें