Last Updated: October 19, 2026

Dainik Savera Times Logo

Chhattisgarh Naxalite Encounter: सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़… 2 महिला नक्सली ढेर, हथियार बरामद

June 26, 2025

Chhattisgarh Naxalite Encounter: सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़… 2 महिला नक्सली ढेर, हथियार बरामद

Chhattisgarh Naxalite encounter : छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ में दो महिला नक्सलियों को मार गिराया। पुलिस अधिकारियों ने गुरुवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षा बलों ने अबूझमाड़ इलाके में मुठभेड़ में दो महिला नक्सलियों को मार गिराया।

सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में दो महिला नक्सलियों को मार गिराया

उन्होंने बताया कि माओवादियों के मोद डिवीजन के नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना पर नारायणपुर और कोंडागांव जिलों के जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी) और एसटीएफ की संयुक्त टीम को नक्सल विरोधी अभियान के लिए रवाना किया गया था। अधिकारियों ने बताया कि बुधवार शाम को जब सुरक्षा बल इलाके में थे, तभी नक्सलियों के साथ मुठभेड़ शुरू हो गई। उन्होंने बताया कि मुठभेड़ में सुरक्षा बलों ने दो महिला नक्सलियों को मार गिराया।

नक्सलियों से संबंधित अन्य सामान बरामद

उन्होंने बताया कि सुरक्षा बलों ने घटनास्थल से नक्सलियों के शव, एक इंसास राइफल, एक.315 राइफल, मेडिकल सामग्री और नक्सलियों से संबंधित अन्य सामान बरामद किया है। अधिकारियों ने बताया कि इलाके में नक्सलियों के खिलाफ अभियान जारी है। इस संबंध में और जानकारी हासिल की जा रही है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें