Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

बच्चा अगर बार-बार रगड़ रहा है आंखें… तो इसे न करें नजरअंदाज, हो सकती हैं ये गंभीर वजहें

June 24, 2025

बच्चा अगर बार-बार रगड़ रहा है आंखें… तो इसे न करें नजरअंदाज, हो सकती हैं ये गंभीर वजहें

Eye Rubbing Habit in Children: अक्सर छोटे बच्चे आंखें रगड़ते हुए नजर आते हैं। कई बार माता-पिता इसे सामान्य आदत मानकर नजरअंदाज कर देते हैं, लेकिन बार-बार आंखें रगड़ना किसी गंभीर समस्या का संकेत हो सकता है। अगर आपका बच्चा लगातार ऐसा कर रहा है, तो यह केवल थकान या नींद नहीं, बल्कि आंखों से जुड़ी कुछ विशेष बीमारियों का संकेत हो सकता है।दरअसल बच्चों की आंखें बेहद संवेदनशील होती हैं। अगर आपका बच्चा बार-बार आंखें रगड़ रहा है, तो इसे हल्के में न लें। समय रहते इलाज या सलाह लेने से कई बड़ी समस्याओं से बचा जा सकता है।

जानिए क्या हो सकती हैं संभावित वजहें:

1. एलर्जी (Allergy): बच्चों में आंखों की एलर्जी काफी आम होती है। धूल, धुआं, परागकण या पालतू जानवरों के संपर्क में आने से एलर्जी हो सकती है, जिससे आंखों में खुजली और जलन होती है और बच्चा बार-बार आंखें रगड़ता है।

2. कंजंक्टिवाइटिस (आंख आना): यह एक आम वायरल या बैक्टीरियल संक्रमण है जिसमें आंखें लाल हो जाती हैं, पानी आने लगता है और खुजली महसूस होती है। ऐसे में बच्चा असहज होकर आंखें रगड़ता है।

3. आंखों में सूखापन (Dry Eyes): स्क्रीन टाइम बढ़ने या पर्याप्त नींद न लेने से बच्चों की आंखों में सूखापन हो सकता है। इससे राहत पाने के लिए वे लगातार आंखें मलते हैं।

4. दृष्टि दोष (Vision Problems): अगर बच्चा चीजों को साफ नहीं देख पा रहा है, तो वह आंखों पर जोर डालता है जिससे थकान और जलन होती है। यह भी आंखें रगड़ने की एक बड़ी वजह हो सकती है।

5. आंखों में कोई बाहरी वस्तु (Foreign Body): कभी-कभी धूल का कण या कोई छोटा कचरा आंख में चला जाता है, जिससे जलन और असहजता होती है। इससे छुटकारा पाने के लिए बच्चा बार-बार आंख मल सकता है।

क्या करें माता-पिता?

– बच्चे को आंखें मलने से रोकें, क्योंकि इससे संक्रमण बढ़ सकता है।

– आंखों की साफ-सफाई का ध्यान रखें।

– अगर लक्षण दो दिन से ज्यादा रहें या आंखें लाल व सूजी हुई दिखें, तो तुरंत नेत्र विशेषज्ञ से संपर्क करें।

– स्क्रीन टाइम को नियंत्रित करें और बच्चे को पर्याप्त नींद लेने दें।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें