
नेशनल डेस्क: बिहार में बढ़ते अपराध को लेकर केंद्रीय मंत्री और लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के अध्यक्ष चिराग पासवान ने नीतीश कुमार की सरकार पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि राज्य में लगातार हत्या, लूट, अपहरण और बलात्कार जैसी गंभीर घटनाएं हो रही हैं और प्रशासन इन पर काबू पाने में पूरी तरह नाकाम साबित हो रहा है।
चिराग पासवान ने कहा कि बिहार में अपराध की घटनाएं अब आम बात हो गई हैं और ऐसा लग रहा है कि अपराधियों से निपटने में सरकार और प्रशासन पूरी तरह विफल हो चुका है। उन्होंने दुख जताते हुए कहा, “मुझे इस बात का दुख है कि मैं ऐसी सरकार को समर्थन दे रहा हूं जहां अपराध बेलगाम हो गया है और बिहारी खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं।”
उन्होंने सवाल उठाया कि अपराध की घटनाएं घटने के बजाय बढ़ क्यों रही हैं? साथ ही कहा कि जिन परिवारों ने अपने लोगों को इन घटनाओं में खोया है, उनका दर्द समझा जाना चाहिए। प्रशासन या तो सिर्फ औपचारिकता निभा रहा है या हालात को काबू में करना उसके बस की बात नहीं रह गई है।
1. पटना में व्यापारी की हत्या:
हाल ही में पटना में एक मशहूर व्यापारी गोपाल खेमका की दिन-दहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई। जब वे अपने अपार्टमेंट के बाहर कार से उतर रहे थे, तभी हेलमेट पहने बदमाश ने उन्हें गोली मार दी।
2. गैंगस्टर की अस्पताल में हत्या:
बीते हफ्ते बदमाशों ने एक गैंगस्टर चंदन मिश्रा को अस्पताल में घुसकर गोली मार दी। सीसीटीवी फुटेज में दिखा कि 5 बदमाश अस्पताल के अंदर घुसे और वारदात को अंजाम देने के बाद जश्न मनाते हुए फरार हो गए।
3. अन्य घटनाएं:
इसके अलावा भी राज्य के अलग-अलग हिस्सों से हत्या, लूट और बलात्कार की कई घटनाएं सामने आई हैं।
मेष: दिन शुभ रहेगा...