Mukul Dev Passed Away: मनोरंजन जगत से एक दुखद खबर सामने आई है। आपको बता दें कि लोकप्रिय अभिनेता मुकुल देव का 54 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। मिली जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि पिछले कुछ दिनों से उनकी तबीयत लगातार खराब चल रही थी, जिसके चलते उन्हें आईसीयू में भर्ती कराया गया था।
मुकुल देव के निधन की खबर जैसे ही सामने आई, टीवी और फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई। कई फिल्मी सितारे और प्रशंसक सोशल मीडिया पर उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं। उनके अभिनय और व्यक्तित्व को याद करते हुए लोग नम आंखों से उन्हें विदाई दे रहे हैं।
मुकुल देव ने अपने करियर में कई फिल्मों और टीवी शोज़ में काम किया और अपनी दमदार अदायगी से दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई। वह ना केवल एक बेहतरीन अभिनेता थे, बल्कि एक अच्छे इंसान के रूप में भी जाने जाते थे।
मुकुल देव के निधन से दुखी विंदू दारा सिंह
मुकुल देव के निधन से विंदू दारा सिंह को काफी दुख पहुंचा है। उन्होंने एक्टर संग अपना एक वीडियो शेयर करके दुख जताया है। उन्होंने वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा- RIP ब्रदर मुकुल देव. आपके साथ बिताया गया समय हमेशा संजो कर रखा जाएगा और #SonOfSardaar2 आपका अंतिम गीत होगा जहाँ आप दर्शकों में खुशी और आनंद फैलाएंगे और उन्हें हँसाते हुए लोटपोट कर देंगे!
Rest in peace my brother #MukulDev ! The time spent with you will always be cherished and #SonOfSardaar2 will be your swansong where you will spread joy and happiness to the viewers and make them fall down laughing ! pic.twitter.com/oyj4j7kqGU
— Vindu Dara Singh (@RealVinduSingh) May 24, 2025
फिल्म और टीवी इंडस्ट्री में छाई शोक की लहर
उनकी मृत्यु की खबर से इंडस्ट्री में मातम का माहौल है। सोशल मीडिया पर अभिनेता के पुराने वीडियोज़, डायलॉग्स और तस्वीरें साझा की जा रही हैं। तमाम कलाकारों ने उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की है।
देखें LIVE VIDEO :

