Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

CISF Recruitment 2025: 12वीं पास युवाओं के लिए सुनहरा मौका… 403 पदों पर निकली सरकारी नौकरी

May 25, 2025

CISF Recruitment 2025: 12वीं पास युवाओं के लिए सुनहरा मौका… 403 पदों पर निकली सरकारी नौकरी

CISF Head Constable Recruitment 2025: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए खुशखबरी है। केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) ने हेड कांस्टेबल (ड्राइवर) के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार CISF की आधिकारिक वेबसाइट cisfrectt.cisf.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 6 जून 2025 निर्धारित की गई है।

– कुल पदों की संख्या

इस भर्ती अभियान के तहत कुल 403 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।

– आवश्यक योग्यता

इन पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास होना अनिवार्य है। साथ ही, उम्मीदवारों को खेल या एथलेटिक्स में राज्य/राष्ट्रीय/अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिभाग करने का अनुभव होना चाहिए।

– आयु सीमा

उम्मीदवार की आयु 1 अगस्त 2025 को 18 से 23 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आरक्षित वर्गों को सरकार के नियमानुसार आयु में छूट दी जाएगी।

– चयन प्रक्रिया

चयन प्रक्रिया में शारीरिक दक्षता परीक्षा, दस्तावेज़ सत्यापन, लिखित परीक्षा और मेडिकल टेस्ट शामिल होंगे। विस्तृत जानकारी के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन अवश्य देखें…

– वेतनमान

चयनित उम्मीदवारों को पे लेवल-4 के तहत रु. 25,500 से रु. 81,100 प्रतिमाह वेतन मिलेगा।

– आवेदन शुल्क

जनरल, ईडब्ल्यूएस और ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए: ₹100

एससी, एसटी और महिला उम्मीदवारों के लिए: कोई शुल्क नहीं

– महत्वपूर्ण तिथियां

ऑनलाइन आवेदन की शुरुआत: जल्द घोषित होगा

आवेदन की अंतिम तिथि: 6 जून 2025

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें