Last Updated: October 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

15 साल में आपलोगों ने कोई काम नहीं किया… CM नीतीश कुमार और राबड़ी देवी के बीच विधान परिषद में टकराव

March 20, 2025

15 साल में आपलोगों ने कोई काम नहीं किया… CM नीतीश कुमार और राबड़ी देवी के बीच विधान परिषद में टकराव

Clash between CM Nitish Kumar and Rabri Devi ; बिहार डेस्क :  बिहार में साल के अंत में विधानसभा का चुनाव होने वाला है। इसको लेकर सभी दलों ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी है। इसी बीच आज यानी बृहस्पतिवार को जब विधान परिषद की कार्यवाही शुरू हुई तो विपक्ष ने बिहार में बढ़ रहे अपराधों पर सवाल खड़ा कर दिया। जिसके बाद संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी ने विपक्षी सदस्यों को जवाब देते हुए कहा कि उनकी सरकार में अपराधियों को पकड़ा जाता है, लेकिन उसकी चर्चा नहीं हो रही है। जिसके बाद विपक्ष ने सदन में हंगाम करना शुरू कर दिया। फिर क्या मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सदन में उठ खड़े हुए और राबड़ी देवी पर जमकर हमला बोला। जिसके बाद पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने नीतीश कुमार के जवाब का पलटवार किया। आइए जानते है इस खबर को विस्तार से…

उनके पति की जब सरकार थी, तब क्या हाल था ?

दरअसल, जब विपक्ष ने हंगामा बंद नहीं किया तो सदन में बैठे सीएम नीतीश कुमार उठ खड़े हुए और उन्होंने राबड़ी देवी की ओर इशारा करते हुए कहा, “उनके पति की जब सरकार थी, तब क्या हाल था? कोई काम भी बिहार में नहीं हुआ। अगर कोई घटना घटी है, तो उसकी जांच होगी। जब उनके पति की सरकार थी, तो कोई जांच होती थी? कोई काम किया था? हिंदू और मुसलमान का कितना झगड़ा होता था। सब काम हमने किए हैं। ये सब बोलने का कोई मतलब नहीं है। मेरे आने के बाद सारा काम हुआ। खाली पब्लिसिटी चाहते हैं ये लोग। कोई काम नहीं किए हैं ये लोग। खाली हिंदू-मुस्लिम का झगड़ा होता था। क्या चीज के लिए आप सीएम बनीं? पति हटा तो आप सीएम बनीं।”<

/p>

राबड़ी देवी का पलटवार

इस पर राबड़ी देवी ने भी सीएम नीतीश कुमार पर पलटवार करते हुए कहा, “हत्या, बलात्कार, चोरी की घटनाएं रोज हो रही हैं। पूरे बिहार में ऐसी घटनाएं हो रही हैं। लॉ एंड ऑर्डर नहीं संभाल सकते हैं ये लोग। होली पर भी कितनी हत्याएं हुई थीं। सरकार कोई सुनवाई नहीं करती है। सरकार सिर्फ कागज पर चल रही है। बिहार में जंगलराज हो गया है।” इसके बाद राबड़ी देवी ने अशोक चौधरी पर भी निशाना साधा और उन पर फिरौती लेने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, “अशोक चौधरी ने पहले कांग्रेस में लूटा और अब जेडीयू में लूट रहे हैं।” इस पर अशोक चौधरी और राबड़ी देवी के बीच तीखी बहस हुई।

हंगामा और कार्रवाई

सदन में भारी हंगामे के बाद सभापति ने विपक्षी सदस्यों को पहली पाली तक के लिए बाहर जाने का आदेश दिया। इस घटना ने बिहार की राजनीतिक परिस्थितियों को और भी गर्म कर दिया, और दोनों प्रमुख नेताओं के बीच तीखी बयानबाजी ने राज्य की राजनीति में हलचल मचा दी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें