न्यू चंडीगढ़ : पंजाब की खूबसूरती और वेलनेस की दुनिया में आज एक नया नाम जुड़ गया है। मशहूर ब्यूटी और वेलनेस ब्रांड क्लियोपैट्रा ने अपना नया और शानदार स्पा और मेकओवर लाउंज न्यू चंडीगढ़ के DLF क्लब में लॉन्च किया।

इस खास मौके पर जानी-मानी सामाजिक कार्यकर्ता और प्रसिद्ध हास्य कलाकार जसपाल भट्टी की धर्मपत्नी सविता भट्टी ने इस नए सेंटर का उद्घाटन किया और मेहमानों से दिलचस्प बातचीत भी की।
इस इवेंट में ब्यूटी एक्सपर्ट हर्वीन कथूरिया भी मौजूद रहीं, जिन्होंने अपने ख़ास मेकओवर स्टाइल्स दिखाए जो सभी को बेहद पसंद आए। इवेंट के दौरान मेहमानों ने क्लियोपैट्रा की खास ब्यूटी और वेलनेस थेरेपीज़ का मज़ा लिया, और नए स्पा की सैर करते हुए मानसून वाले टेस्टी स्नैक्स और हाय-टी का भी लुत्फ़ उठाया।
क्लियोपैट्रा की फाउंडर ऋचा अग्रवाल ने कहा, “ये नया स्पा और लाउंज सिर्फ़ खूबसूरती के लिए नहीं, बल्कि रिलैक्सेशन और पॉजिटिव एनर्जी के लिए भी है। हम न्यू चंडीगढ़ के लोगों के लिए कुछ स्पेशल लेकर आए हैं।”
पूरा माहौल एकदम रॉयल और सुकून भरा था – जहाँ मेहमानों ने ब्यूटी, आराम और स्टाइल का असली मेल देखा। क्लियोपैट्रा का ये नया सैलून और लक्ज़री मेकओवर लाउंज एक ही छत के नीचे सभी तरह की शानदार और ऑर्गेनिक स्किन केयर, ब्यूटी मेकओवर और सैलून सेवाएं देगा। यहां हर सर्विस क्वालिटी, केयर और लग्ज़री का परफेक्ट मिक्स होगी।
ये भी पढ़ें : आशीष चंचलानी का बड़ा प्लान! ‘एकाकी’ से यूनिवर्स शुरू करने का दिया संकेत