Uttarakhand Cloudburst : चमोली जिले के थराली क्षेत्र में शुक्रवार देर रात बादल फटने से भारी तबाही मच गई। आधी रात के बाद अचानक आई आपदा ने थराली कस्बे समेत आसपास के गांवों को प्रभावित किया। आपको बता दें कि देखते ही देखते मकानों और दुकानों में मलबा घुस गया, कई वाहन मलबे में दब गए और लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भागना पड़ा।
#WATCH | Uttarakhand | Uttarkashi district administration told ANI that water is flowing rapidly due to the opening of the mouth of the temporary lake built at Syanachatti. The administration said that water is flowing about 4 feet below the bridge on the Yamuna river and work is… pic.twitter.com/mnipDWyJO2
— ANI (@ANI) August 23, 2025
थराली बाजार और तहसील परिसर में भारी नुकसान
बादल फटने का सबसे ज्यादा असर नगर पंचायत थराली के कोटड़ीप और तहसील थराली परिसर में देखने को मिला। यहां तहसील मुख्यालय, उपजिलाधिकारी (एसडीएम) का आवास और कई घरों में मलबा भर गया। बाजार में खड़ी गाड़ियां मलबे में दब गईं। सड़कें तालाब में तब्दील हो गईं, जिससे हालात और बिगड़ गए।
#WATCH | Uttarakhand: Due to a cloudburst in Tharali of Chamoli district, debris has entered houses, the market, and the SDM’s residence. District Magistrate and relief teams have left for the spot. Two people are reported missing: Uttarakhand Disaster Management Secretary Vinod… pic.twitter.com/V2aesFekFf
— ANI (@ANI) August 23, 2025
सागवाड़ा गांव में युवती की मौत
पास के सागवाड़ा गांव में मलबे की चपेट में आने से एक युवती की मौत हो गई। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई और लोग घरों से निकलकर सुरक्षित स्थानों की ओर भागे।
चेपड़ों बाजार और अन्य क्षेत्र प्रभावित
चेपड़ों बाजार में कुछ दुकानें मलबे में दब गईं, जबकि एक व्यक्ति के लापता होने की सूचना भी है। इससे स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है। भारी बारिश और मलबे के कारण थराली-ग्वालदम मार्ग मिंग्गदेरा के पास पूरी तरह अवरुद्ध हो गया है। वहीं, थराली-सागवाड़ा मार्ग भी बंद है, जिससे क्षेत्र की आवाजाही बुरी तरह प्रभावित हुई है।
#WATCH | Uttarakhand: There is a possibility of a lot of damage due to the cloud burst in Tharali tehsil of Chamoli last night. A lot of debris has come due to the cloudburst, due to which many houses, including the SDM residence, have been completely damaged: Chamoli DM, Sandeep… pic.twitter.com/3kGNYRSMdG
— ANI (@ANI) August 23, 2025
राहत और बचाव कार्य जारी
गौचर से SDRF की टीम राहत और बचाव कार्यों के लिए मौके पर भेजी गई है। प्रशासन ने तेजी से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया है। वहीं, BRO की टीमें मिंग खदेरे के पास सड़क को खोलने के प्रयास में जुटी हैं, ताकि यातायात बहाल किया जा सके और राहत सामग्री प्रभावित क्षेत्रों तक पहुंचाई जा सके। आपको बता दे कि जिला प्रशासन ने एहतियातन शनिवार (23 अगस्त 2025) को थराली तहसील क्षेत्र के सभी स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों को बंद रखने का आदेश जारी किया है।
#WATCH | Uttarakhand | Uttarkashi district administration told ANI that the administration is making efforts day and night to drain the water of the lake formed in Syanachatti… District Magistrate Prashant Arya is also in the area since Friday and is monitoring the ongoing… pic.twitter.com/HFzPVSD0QH
— ANI (@ANI) August 23, 2025
प्रशासन अलर्ट पर
जिलाधिकारी ने बताया कि पुलिस और प्रशासन की टीमें मौके पर मौजूद हैं और राहत-बचाव कार्य में जुटी हुई हैं। उन्होंने कहा कि प्रभावित परिवारों को हरसंभव मदद उपलब्ध कराई जाएगी। गौरतलब है कि इससे पहले भी चमोली जिले में भारी बारिश और बादल फटने से सोल घाटी और केरा गांव में कई मकान, दुकानें और गौशालाएं मलबे में दब चुकी हैं।
सीएम धामी ने किया ट्वीट, जताया दुख
उत्तराखंड के चमोली में आधी रात बादल फटने से भारी तबाही मची है। जिस पर उत्तराखंड के सीएम धामी ने ट्वीट किया और लिखा कि जनपद चमोली के थराली क्षेत्र में देर रात बादल फटने की दुःखद सूचना प्राप्त हुई। जिला प्रशासन, एसडीआरएफ, पुलिस मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्यों में जुटे हुए हैं। इस सम्बन्ध में निरंतर स्थानीय प्रशासन के संपर्क में हूँ और स्वयं स्थिति की गहन निगरानी कर रहा हूं। ईश्वर से सभी के सकुशल होने की प्रार्थना करता हूँ।
जनपद चमोली के थराली क्षेत्र में देर रात बादल फटने की दुःखद सूचना प्राप्त हुई। जिला प्रशासन, एसडीआरएफ, पुलिस मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्यों में जुटे हुए हैं।
इस सम्बन्ध में निरंतर स्थानीय प्रशासन के संपर्क में हूँ और स्वयं स्थिति की गहन निगरानी कर रहा हूं। ईश्वर से सभी के…
— Pushkar Singh Dhami (@pushkardhami) August 23, 2025

