
Himachal Cloud burst हिमाचल प्रदेश : हिमाचल प्रदेश एक बार फिर भीषण प्राकृतिक आपदा की चपेट में आ गया है। मंडी जिले में बीती रात को हुई भारी बारिश और बादल फटने की घटना ने तबाही मचा दी। आपको बता दें कि जिले के कई इलाकों में फ्लैश फ्लड आया, जिसमें 3 लोगों की जान चली गई, जबकि 50 से अधिक वाहन मलबे में दब गए हैं।
Himachal Pradesh: Mandi experiences heavy rainfall, flood-like situation in several parts of district
Read @ANI Story | https://t.co/26lfhqZ178#HimachalPradesh #Mandi #rains pic.twitter.com/LzzRrmZxV5
— ANI Digital (@ani_digital) July 29, 2025
12 घंटे से लगातार बारिश, दो नेशनल हाईवे बंद
मंडी जिले में पिछले 12 घंटों से लगातार मूसलधार बारिश हो रही है। इस कारण चंडीगढ़-मनाली एनएच और पठानकोट-मंडी एनएच पर भूस्खलन हुआ है और ये मार्ग पूरी तरह से बंद हो गए हैं। वहीं चंडीगढ़-मनाली मार्ग के 4 मील, 9 मील, दवाड़ा, झलोगी में भूस्खलन और पठानकोट-मंडी मार्ग पर पधर से मंडी तक कई जगह मलबा गिरा है। जिससे न सिर्फ यातायात बाधित हुआ है, बल्कि राहत और बचाव कार्यों में भी दिक्कतें आ रही हैं।
मंडी शहर में कई इलाकों में फ्लैश फ्लड, घरों में घुसा मलबा
मंडी के जेल रोड, सैन मोहल्ला और तुंगल मोहल्ला जैसे इलाकों में अचानक आई बाढ़ ने जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है। बता दें कि जोनल अस्पताल के पास नाले में बड़ी-बड़ी चट्टानें आ गईं तो कई घरों में मलबा और पानी खिड़कियों से अंदर घुस गया है। नगर निगम मंडी के आयुक्त ने कहा कि यह बादल फटने का असर हो सकता है, जिससे भारी नुकसान हुआ है।
#WATCH | Mandi, Himachal Pradesh | Flood observed in various parts of Mandi following heavy rainfall in the city. The local police, NDRF, and Home Guards team deployed for relief and rescue work. pic.twitter.com/CrmElX7MTA
— ANI (@ANI) July 29, 2025
सीएम सुक्खू ने जताया शोक, राहत कार्य तेज
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि “ज़िला मंडी के जेल रोड में बादल फटने की घटना अत्यंत दुःखद और पीड़ादायक है। इसमें दो लोगों की मृत्यु हो गई है और एक व्यक्ति के लापता होने की सूचना है, जिसकी तलाश के लिए बचाव दल युद्धस्तर पर प्रयासरत हैं। कई वाहन भी मलबे में दब गए हैं। शोक-संतप्त परिवारों के प्रति मेरी गहन संवेदनाएँ हैं।
ज़िला मंडी के जेल रोड में बादल फटने की घटना अत्यंत दुःखद और पीड़ादायक है। इसमें दो लोगों की मृत्यु हो गई है और एक व्यक्ति के लापता होने की सूचना है, जिसकी तलाश के लिए बचाव दल युद्धस्तर पर प्रयासरत हैं। कई वाहन भी मलबे में दब गए हैं। शोक-संतप्त परिवारों के प्रति मेरी गहन संवेदनाएँ…
— Sukhvinder Singh Sukhu (@SukhuSukhvinder) July 29, 2025
प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद है। राहत एवं बचाव कार्यों को तेज़ी से संचालित करने के निर्देश दिए गए हैं। मैं स्वयं स्थिति की लगातार निगरानी कर रहा हूँ और सभी आवश्यक सहायता तुरंत उपलब्ध कराई जा रही है। राहत कार्यों में जुटे स्थानीय लोगों का भी मैं आभार व्यक्त करता हूँ। प्रदेश सरकार इस कठिन समय में प्रभावित लोगों के साथ मज़बूती से खड़ी है। मैं आप सभी से आग्रह करता हूँ कि प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें और सतर्क रहें।
मौसम विभाग का अलर्ट, अगले 3 घंटे और खतरा
शिमला मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि अगले 3 घंटों में बिलासपुर, चंबा, हमीरपुर, कांगड़ा, कुल्लू, लाहौल-स्पीति, मंडी, शिमला, सिरमौर, सोलन और ऊना जिलों में तेज से बहुत तेज बारिश हो सकती है।
प्रशासन की सख्त चेतावनी:
–नदी-नालों के पास न जाएं
–भूस्खलन संभावित क्षेत्रों से दूर रहें
–मौसम अपडेट पर ध्यान दें
–आपात स्थिति में तुरंत प्रशासन से संपर्क करें