Site icon Dainik Savera Times

CM भगवंत मान आज जालंधर में मनाएंगे “धीआं दी लोहड़ी”, डीएवी मॉडल स्कूल के प्रांगण में होगा कार्यक्रम

CM Bhagwant Mann

CM Bhagwant Mann

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज अपने दौरे के दौरान जालंधर में भी पहुंचेगे। जालंधर में धीआं (लड़कियों) की लोहड़ी मनाने के लिए आ रहे हैं। मुख्यमंत्री जालंधर के मॉडल टाउन स्थित डीएवी मॉडल स्कूल के प्रांगण में मनाई जा रही धीआं दी लोहड़ी में शिरकत करेंगे। डीएवी मॉडल स्कूल के प्रिसिंपल विनोद कुमार ने बताया कि मुख्यमंत्री स्कूल के कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि शामिल होने के लिए आ रहे हैं।

मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर शहर में सुरक्षा व्यवस्था भी पुख्ता कर दी गई है। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम स्थल और जिस रूट से मुख्यमंत्री कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आएंगे उस पर पुलिस का पैहरा बिठा दिया गया है। स्कूल के प्रबंधकों का कहना है कि मुख्य़मंत्री के कार्यक्रम में सुबह 11 बजे पहुंचने की उम्मीद है।

Exit mobile version