Dainik Savera Times

पंजाब सरकार ने कैबिनेट में किया बड़ा बदलाव, इन मंत्रियों को मिले अहम विभाग

चंडीगढ़: पंजाब सरकार ने अपने कैबिनेट में बड़ा बदलाव करते हुए मंत्रियों को नए विभागों की जिम्मेदारी सौंपी है। इस बदलाव के तहत नव नियुक्त कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा को इंडस्ट्री एंड कॉमर्स, NRI अफेयर्स, और इन्वेस्टमेंट प्रमोशन जैसे महत्वपूर्ण विभागों की जिम्मेदारी दी गई है।

इसके साथ ही, तरूण प्रीत सिंह सौंद को टूरिज्म एंड कल्चरल अफेयर्स, लेबर हॉस्पिटली, और रूरल डेवलपमेंट एंड पंचायत विभाग सौंपे गए हैं।

संजीव अरोड़ा को जो NRI विभाग सौंपा गया है, वह पहले कैबिनेट मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल के पास था। तरुण प्रीत सिंह सौंद को जो विभाग सौंपे गए हैं, वे ग्रामीण विकास, पर्यटन और सांस्कृतिक विरासत जैसे सामाजिक और सांस्कृतिक सरोकारों से जुड़े हैं। इससे सरकार का यह संकेत भी मिलता है कि राज्य के ग्रामीण विकास, सांस्कृतिक पहचान और पर्यटन को नए सिरे से गति देने की तैयारी है।

इस नई जिम्मेदारी के साथ दोनों मंत्रियों से राज्य सरकार को काफी उम्मीदें हैं। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि वे अपने-अपने विभागों में कितना प्रभावी कार्य कर पाते हैं और पंजाब के विकास में कितना योगदान दे पाते हैं।

Exit mobile version