CM Bhagwant Mann: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज अपने विधानसभा क्षेत्र धूरी के दौरे पर रहेंगे, जहां वे लोगों को विकास के नए तोहफे सौंपेंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री धूरी में नई सार्वजनिक लाइब्रेरी का उद्घाटन करेंगे, जो क्षेत्र के विद्यार्थियों और युवाओं के लिए ज्ञान का नया केंद्र बनेगी।
मुख्यमंत्री मान का यह दौरा शिक्षा को बढ़ावा देने की दिशा में एक और मजबूत कदम माना जा रहा है। इससे पहले वे बरनाला में भी 8 आधुनिक लाइब्रेरियों का लोकार्पण कर चुके हैं। मुख्यमंत्री का सपना है कि पंजाब के नौजवानों को ऐसा शिक्षण वातावरण मिले, जिससे वे अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में भी सफलता प्राप्त कर सकें।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने धूरी में चल रहे विकास कार्यों को गति देने के उद्देश्य से विभिन्न संस्थाओं और सामाजिक संगठनों को सहायता राशि भी वितरित करेंगे। उन्होंने स्पष्ट किया कि पंजाब सरकार का लक्ष्य है कि शिक्षा, बुनियादी ढांचे और सामाजिक कल्याण के क्षेत्र में सतत प्रगति सुनिश्चित की जाए।
मुख्यमंत्री के इस दौरे को लेकर धूरी वासियों में उत्साह और उम्मीद का माहौल देखने को मिला। क्षेत्रवासियों का मानना है कि मुख्यमंत्री भगवंत मान अपने विधानसभा क्षेत्र में निरंतर विकास के लिए प्रतिबद्ध हैं और उनकी यह पहल युवाओं के भविष्य को संवारने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगी।

