
CM Dr. Mohan Yadav : मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज हनुमान जयंती के अवसर पर राजधानी भोपाल स्थित हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना की। इंदौर रवाना होने से पहले डॉ. यादव ने राजकीय हवाई अड्डे पर स्थित श्री हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना की। इसके बाद वे इंदौर के लिए रवाना हो गए। डॉ. यादव इंदौर के पितरेश्वर हनुमान मंदिर में आयोजित एक धार्मिक कार्यक्रम में भाग लेने वाले हैं।
इससे पहले डॉ. यादव ने इंस्टाग्राम पर हनुमान जयंती पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए पोस्ट किया, “नासे रोग हरै सब पीरा। जो सुमिरया हनुमान बलबीरा। श्री हनुमान जयंती पर सभी भक्तों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। मारुति नंदन का आशीर्वाद हम सभी पर सदैव बना रहे, रामदूत श्री हनुमान जी की भक्ति, सेवा और समर्पण से प्रेरित होकर हम सभी विकसित भारत-विकसित मध्यप्रदेश की परिकल्पना को साकार करने में अपना योगदान दें, यही मेरी प्रार्थना है।”
अष्ट सिद्धि नव निधि के दाता।
अस बर दीन जानकी माता।।आज श्री हनुमान जयंती के पावन अवसर पर इंदौर जिले के पितृ पर्वत स्थित हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना कर मंदिर परिसर में पौधरोपण किया।#HanumanJayanti pic.twitter.com/mXtn2bAmEK
— Dr Mohan Yadav (@DrMohanYadav51) April 12, 2025