Last Updated: November 19, 2026

Dainik Savera Times Logo

60 साल के हुए CM Mohan Yadav, PM मोदी सहित कई नेताओं ने दी जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं

March 25, 2025

60 साल के हुए CM Mohan Yadav, PM मोदी सहित कई नेताओं ने दी जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं

CM Mohan Yadav’s Birthday: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज अपना 60वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस बीच, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई नेताओं ने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव को जन्मदिन की बधाई दी।

प्रधानमंत्री मोदी ने दी मुख्यमंत्री को दी जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं

प्रधानमंत्री मोदी ने लिखा, ‘मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। उन्होंने मध्य प्रदेश के लोगों के जीवन को बेहतर बनाने के लिए अनेक पहल की हैं। ईश्वर उन्हें जनता की सेवा करते हुए दीर्घायु और स्वस्थ जीवन प्रदान करें।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी दी जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह लिखा कि मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री @DrMohanYadav51 जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ। मोदी जी के नेतृत्व में मध्य प्रदेश की डबल इंजन सरकार विकास और सुशासन के नए कीर्तिमान स्थापित कर रही है। बाबा महाकाल से आपके उत्तम स्वास्थ्य और सुदीर्घ जीवन की मंगलकामना करता हूँ।

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पर लिखा…

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पर लिखा, ‘मध्यप्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री श्री @DrMohanYadav51 जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई!ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य, सुदीर्घ और मंगलमय जीवन के लिए प्रार्थना करता हूँ। आपके कुशल नेतृत्व में मध्यप्रदेश विकास और उन्नति के नव शिखर को स्पर्श करे, बहुत-बहुत शुभकामनाएं!

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें