हरियाणा डेस्क. हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी अक्सर ही विपक्ष पर निशाना साधते रहते हैं। अब एक बार फिर उन्होंने कांग्रेस को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि BJP के ने जो संकल्प जनता के सामने रखे थे, उन्हें तेजी से पूरा भी कर रही है। 217 योजनाएं नहीं, बल्कि संकल्प हमारे सामने थे। इनमें से 42 संकल्प पूरे किए जा चुके हैं और 90 संकल्प इस साल के अंत तक पूरे हो जाएंगे। हमारी सरकार तेजी से काम कर रही है। हम जो कहते हैं, उसे निभाते हैं, जबकि कांग्रेस घोषणाएं करके भूल जाती है।
मुख्यमंत्री सैनी ने आगे कहा- अच्छा है, जल्दी बन जा… नहीं तो बिना दूल्हे की बारात घूम रही है। उनके पास जनता को देने के लिए कुछ नहीं बचा है। कांग्रेस के पास झूठ, भ्रष्टाचार और घोटालों के अलावा कुछ नहीं है। राहुल गांधी झूठ का मेमोरेंडम लेकर घूम रहे हैं और जनता को गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं।
श्याम कमल का उद्घाटन
श्याम कमल के उद्घाटन पर सीएम नायब सैनी ने कहा- आज हमें खुशी है कि श्याम कमल का उद्घाटन हो रहा है। प्रदेश की बहनों को बड़ी सौगात दी गई है। नवरात्र के अवसर पर श्याम कमल कार्यकर्ताओ को सौंप रहे हैं। पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं को बधाई देता हूं। पंडित दिन दयाल उपाध्याय को नमन करता हूं। उन्होंने हमें सिखाया है कि राजनीति केवल सत्ता का साधन नहीं है, बल्कि ये जनसेवा का माध्यम है। पंडित जी ने राष्ट्र सेवा को महत्व दिया। भारत की सांस्कृतिक विधिवेत्ता उनका लक्ष्य था। वे राजनीति को राष्ट्र सेवा का माध्यम मानते थे। श्याम कमल के साथ ही 21 जिलों में कार्यालय खोले जा चुके हैं। केवल महेंद्रगढ़ में कार्यालय खोलना बाकी है। श्याम कमल नाम अपने आप में बहुत महत्वपूर्ण है।
विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि उनके कार्यालय परिवारवाद को दर्शाते हैं, लेकिन श्याम कमल बीजेपी के सभी कार्यकर्ताओं की पार्टी है। 14 करोड़ के साथ ये पार्टी विश्व की सबसे बड़ी लोकतांत्रिक पार्टी बन चुकी है। भारत की राजनीति में हरियाणा का बड़ा योगदान है। पानीपत का यह श्याम कमल केवल राजनीतिक कार्यालय नहीं है। सेवा संस्कार, संगठन का कार्यालय है। पीएम मोदी जो बोलते हैं उसे पूरा करते हैं। दूसरे दल लोगों को गुमराह करके वोट लेते हैं, लेकिन आज हमारी लाडो योजना को पड़ोस के लोग भी देख रहे है। हम 24 फसल एमएसपी पर खरीद रहे हैं, देश का पहला राज्य है। 18 लाख बहनों की रसोई में 500 रुपए में सिलेंडर दे रहे हैं। हमने 20 साल से पंचायती भूमि बने गांवों के लोगों को मालिकाना हक दिया है। मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में कैशलेस इलाज हो रहा है। आज 10 अस्पतालों की सौगात लोगों को दी है, जिनमे प्राइवेट अस्पतालों जैसी सुविधाएं दी जाएंगी।
मेष: दिन शुभ रहेगा...