नेशनल डेस्क: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा है कि राजधानी में बढ़ते प्रदूषण को कम करने के लिए सरकार हर स्तर पर तेजा से काम कर रही है। उन्होंने बताया कि धूल, धुआं, कचरा जलाना और गाड़ियों से निकलने वाला धुआं ये सभी प्रदूषण बढ़ाने में बड़ी भूमिका निभाते हैं, और सरकार इन सभी कारणों पर लगातार काम कर रही है।
बिजली के खंभों पर मिस्ट लगाने का काम जारी
CM गुप्ता ने बताया कि दिल्ली की हवा में मौजूद धूल को कम करने के लिए शहरभर में बिजली के खंभों पर मिस्ट स्प्रे लगाने का काम चल रहा है। इससे हवा में उड़ती धूल नीचे बैठती है और प्रदूषण का स्तर कम होता है।
रिंग रोड पर सैकड़ों स्प्रिंकलर गाड़ियां तैनात
उन्होंने X (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट करते हुए बताया कि पहली बार दिल्ली के रिंग रोड को नियमित अंतराल पर धोने के लिए सैकड़ों स्प्रिंकलर गाड़ियां लगाई गई हैं। इससे सड़क पर जमा धूल हटती है और प्रदूषण पर नियंत्रण में मदद मिलती है। CM ने कहा कि सरकार प्रदूषण घटाने के लिए पूरी तरह कमिटेड है और यह कदम एयर क्वालिटी सुधारने की दिशा में बड़ा प्रयास है।
सड़क सफाई अभियान में CM की सक्रिय भागीदारी
आज सुबह CM रेखा गुप्ता ने सिविल लाइंस के खैबर पास स्क्वायर में पब्लिक वर्क्स डिपार्टमेंट (PWD) द्वारा शुरू किए गए बड़े रोड-क्लीनिंग और धुलाई अभियान में हिस्सा लिया। उनके साथ कैबिनेट मंत्री रवींद्र इंद्राज सिंह और MLA सूर्य प्रकाश खत्री भी मौजूद थे। उन्होंने कहा कि शहर में सड़क धुलाई, मशीनों से सफाई और जमीन पर मॉनिटरिंग का काम तेज़ी से किया जा रहा है। यह दिल्ली को पॉल्यूशन-फ्री बनाने के लिए जरूरी कदम है।

