Last Updated: September 24, 2026

Dainik Savera Times Logo

CM रेखा गुप्ता को शुभकामनाएं देने पहुंची उनकी प्रिंसिपल… कह दी ये बड़ी बात

February 22, 2025

CM रेखा गुप्ता को शुभकामनाएं देने पहुंची उनकी प्रिंसिपल… कह दी ये बड़ी बात

नेशनल डेस्क : देश की राजधानी दिल्ली को नया सीएम रेखा गुप्ता के रूप में मिल चुका है। इसके साथ ही शुभकामनाओं का सिलसिला भी जारी है। उनके आवास पर लोगों की भीड़ उमड़ रही है, जो उनसे मिलने के लिए उत्साहित हैं। इस बीच, रेखा गुप्ता के कॉलेज की प्रिंसिपल भी उनसे मिलने पहुंची, जिससे उनकी सफलता की खुशी और भी बढ़ गई।आपको बता दें कि रेखा गुप्ता अपने कॉलेज की प्रिंसिपल से मिलकर बेहद खुश दिखाई दीं। दिल्ली विश्वविद्यालय के दौलत राम कॉलेज की प्रिंसिपल सविता रॉय ने इस अवसर पर कहा, “मेरे पास उनसे जुड़ी कई यादें हैं। वह हमेशा अपने वादे पूरे करती हैं, जो कहती हैं, वह करती हैं। मेरा आशीर्वाद उनके साथ है। हम सभी उनके साथ हैं।” आइए जानते है इस खबर को विस्तार से…

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का संदेश

इस पर रेखा गुप्ता ने कहा, “मुझे गर्व है… मैं दिल्ली यूनिवर्सिटी और खासकर दौलत राम कॉलेज के छात्रों से कहना चाहती हूं कि सिर्फ रेखा गुप्ता ही मुख्यमंत्री नहीं बनी हैं, आप सभी मुख्यमंत्री बने हैं।” उनका यह बयान न सिर्फ उनके कॉलेज के छात्रों को प्रेरित करता है, बल्कि दिल्ली की युवा पीढ़ी को भी खुद पर विश्वास रखने और बड़े सपने देखने की प्रेरणा देता है।

दिल्ली की महिलाओं के लिए भरोसा

इसके साथ ही सीएम रेखा गुप्ता ने शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने दिल्ली में महिला सम्मान योजना के तहत प्रधानमंत्री से विस्तार से चर्चा की। शीघ्र ही दिल्ली की नई भाजपा सरकार गरीब तबके की महिलाओं को महिला सम्मान योजना के तहत 2500 रुपये देने का वादा पूरा करेगी। भाजपा ने अपने चुनावी मेनिफेस्टो में इस योजना का वादा किया था।

महिलाओं को उम्मीदें

रेखा गुप्ता की प्रिंसिपल ने जहां उनकी कार्यक्षमता की सराहना की है, वहीं महिलाओं को उनसे कई उम्मीदें हैं। खासकर महिला सम्मान योजना को लेकर महिलाओं का विश्वास है कि मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता अपने वादों को पूरा करेंगी, और दिल्ली की गरीब महिलाओं को इन 2500 रुपये की सहायता से सशक्त बनाएंगी। रेखा गुप्ता के मुख्यमंत्री बनने पर दिल्ली की महिलाओं को उनकी योजनाओं और कार्यों से बहुत उम्मीदें हैं। उनके नेतृत्व में महिलाओं की सामाजिक स्थिति को मजबूत बनाने के लिए कई योजनाएं लागू की जाएंगी, और दिल्ली की महिलाएं उनके नेतृत्व से सकारात्मक बदलाव की उम्मीद करती हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें