Site icon Dainik Savera Times

BREAKING: सीएम योगी की माताजी का निधन, आज सुबह पैतृक गांव पंचूर में ली अंतिम सांस

CM Yogi mother passes away

देहरादून: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के परिवार से एक दुखद खबर सामने आई है। जहां, उनकी मां सावित्री देवी का 91 साल की उम्र में निधन हो गया है। उन्होंने उत्तराखंड के पौड़ी जिले में स्थित अपने पैतृक गांव पंचूर में अंतिम सांस ली।

मिली जानकारी के अनुसार, सावित्री देवी का निधन सुबह करीब 11 बजे उनके पैतृक आवास पर हुआ। उनके निधन की खबर से परिवार और गांव में शोक का माहौल है। पौड़ी के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) सर्वेश कुमार ने भी सावित्री देवी के निधन की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि योगी आदित्यनाथ की मां ने पंचूर स्थित अपने घर पर अंतिम सांस ली।

 

उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स एक पोस्ट में इसकी जानकारी दी। सीएम धामी ने सीएम योगी की माता के निधन को हृदयविदारक बताया। उन्होंने सीएम योगी की माता के निधन को अपूरणीय क्षति बताया।

 

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एक्स पर एक पोस्ट में इसकी जानकारी दी। सीएम धामी ने एक्स पर लिखा, “उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पूज्य माताजी सावित्री देवी के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद एवं हृदयविदारक है। मां का स्नेह, आशीर्वाद और ममता जीवन की सबसे अनमोल पूंजी होती है। उनका जाना परिवार के लिए एक अपूरणीय क्षति है। बाबा केदार से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा योगी जी सहित समस्त शोकाकुल परिजनों को इस असीम दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।”

Exit mobile version