Site icon Dainik Savera Times

CM योगी ने गोरखपुर में होलिका दहन कार्यक्रम में लिया भाग, देखें Video

नेशनल डेस्क : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में होलिका दहन कार्यक्रम में भाग लिया। इस अवसर पर उन्होंने लोगों पर पुष्प वर्षा की और कार्यक्रम का आनंद लिया। यह अवसर गोरखपुरवासियों के लिए खास था, क्योंकि मुख्यमंत्री ने इस परंपरा में हिस्सा लेकर माहौल को और भी उत्साहपूर्ण बना दिया। इसके साथ ही इस कार्यक्रम में भाजपा के सांसद रवि किशन भी मौजूद थे। उन्होंने भी होलिका दहन की इस परंपरा में भाग लिया और लोगों के साथ खुशियां मनाई। रवि किशन का गोरखपुर में इस कार्यक्रम में शामिल होना विशेष रूप से लोगों के लिए खुशी की बात थी।

होलिका दहन का महत्व

आपको बता दें कि होलिका दहन हिन्दू धर्म में विशेष रूप से महत्वपूर्ण है और इसे होली से पहले मनाया जाता है। इस दिन बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक माने जाने वाले होलिका दहन की परंपरा को पूरे देश में धूमधाम से मनाया जाता है।

Exit mobile version