Last Updated: October 26, 2026

Dainik Savera Times Logo

महाकुंभ का निमंत्रण लेकर दिल्ली पहुंचे CM योगी, अमित शाह-जेपी नड्डा समेत इन नेताओं से की मुलाकात

December 29, 2024

महाकुंभ का निमंत्रण लेकर दिल्ली पहुंचे CM योगी, अमित शाह-जेपी नड्डा समेत इन नेताओं से की मुलाकात

नई दिल्ली : उत्तर प्रदेश में महाकुंभ 2025 को लेकर सरकार पूरी तरह से तैयार है। सीएम योगी ने खुद कई बार जाकर महाकुंभ की तैयारियों का जायजा लिया है। इस बीच इस बीच, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिल्ली यात्रा की और भाजपा के प्रमुख नेताओं के साथ मुलाकात कर महाकुंभ मेले का निमंत्रण दिया। इस आयोजन की खासियत यह है कि इसे एक भव्य आध्यात्मिक उत्सव के रूप में मनाने की योजना है। चलिए जानते है इस खबर को विस्तार से…

दिल्ली में नेताओं से मुलाकात 

आपको बता दें कि सीएम योगी आदित्यनाथ महाकुंभ 2025 का निमंत्रण देने के लिए दिल्ली पहुंचे। इस दौरान उन्होंने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की। इस मुलाकात के बाद गृहमंत्री कार्यालय ने सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर की, जिसमें बताया गया कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अमित शाह से मुलाकात की और उन्हें आगामी महाकुंभ मेले का निमंत्रण दिया। इसके अलावा, सीएम योगी ने पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और मिजोरम के नए राज्यपाल जनरल डॉ. विजय कुमार सिंह से भी मुलाकात की।

पूर्व राष्ट्रपति और जनरल वीके सक्सेना से मुलाकात

वहीं पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने ट्वीट करते हुए बताया कि योगी आदित्यनाथ उनके आवास पर आए और उन्हें महाकुंभ 2025 का निमंत्रण दिया। उन्होंने इस भव्य आध्यात्मिक उत्सव के सफल आयोजन के लिए अपनी शुभकामनाएं दी। वहीं, मिजोरम के नवनियुक्त राज्यपाल जनरल वीके सक्सेना ने भी इस मुलाकात के बारे में जानकारी दी और बताया कि उन्होंने महाकुंभ में आने का निमंत्रण प्राप्त किया।

महाकुंभ के लिए अन्य राज्यों में निमंत्रण

बता दें कि उत्तर प्रदेश सरकार ने महाकुंभ 2025 के निमंत्रण के लिए अन्य राज्यों में भी अपनी पहल बढ़ा दी है। हाल ही में, यूपी सरकार के दो मंत्री छत्तीसगढ़ पहुंचे थे और वहां के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से मुलाकात की। मंत्रीगण ने उन्हें महाकुंभ मेले का निमंत्रण दिया।सीएम विष्णुदेव साय ने बताया कि यह निमंत्रण उनके लिए सौभाग्य की बात है। उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ से महाकुंभ में जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए वहां ठहरने की व्यवस्था की जाएगी। इसके लिए छत्तीसगढ़ सरकार यूपी सरकार से बात कर महाकुंभ में टेंट लगाने के लिए स्थान की मांग करेगी।

महाकुंभ 2025 की तारीख और तैयारियां

महाकुंभ 2025 की शुरुआत 13 जनवरी 2025 को होगी और इसके लिए उत्तर प्रदेश सरकार पूरी तैयारी कर रही है। प्रदेश सरकार की ओर से विभिन्न कदम उठाए जा रहे हैं ताकि यह आयोजन अधिक से अधिक श्रद्धालुओं के लिए सुविधाजनक और भव्य हो। इस दौरान राज्य सरकार से लेकर अन्य विभिन्न विभागों द्वारा महाकुंभ मेले की सफलतापूर्वक आयोजन के लिए काम किया जा रहा है। महाकुंभ 2025 का निमंत्रण हर राज्य और व्यक्ति तक पहुंचाने के प्रयासों के साथ, यूपी सरकार ने इस भव्य आयोजन को एक ऐतिहासिक और आध्यात्मिक अवसर बनाने का संकल्प लिया है

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें