Site icon Dainik Savera Times

Colombia Landslide : भारी बारिश के कारण हुआ भूस्खलन…1 व्यक्ति की मौत, 3 लापता

Colombia Landslide : दक्षिण-पश्चिमी कोलंबिया में भारी बारिश के कारण एक बड़ा हादसा हो गया। बता दे कि कोलंबिया में भारी बारिश के कारण भूस्खलन में एक व्यक्ति की मौत हो गई और तीन अन्य लोग लापता हैं। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। मिली जानकारी के अनुसार भूस्खलन में एक व्यक्ति की मौत हो गई और तीन अन्य लोग लापता हो गए है जबकि 38 अन्य को बचा लिया गया है। उन्होंने बताया कि भूस्खलन से 200 से ज़्यादा लोग प्रभावित हुए हैं और 65 घर क्षतिग्रस्त हुए हैं।

पास्टो शहर के मेयर निकोलस टोरो के अनुसार, शुक्रवार को एक मोटरसाइकिल सवार भूस्खलन के मलबे की चपेट में आ गया और मलबे के साथ ही दूर तक घिसटता चला गया।

भूस्खलन से 200 से ज़्यादा लोग प्रभावित

राष्ट्रीय जोखिम प्रबंधन इकाई ने शनिवार को शव मिलने से पहले कहा था कि चार लोग लापता हैं और 38 अन्य को बचा लिया गया है। इसने बताया कि भूस्खलन से 200 से ज़्यादा लोग प्रभावित हुए हैं और 65 घर क्षतिग्रस्त हुए हैं। अधिकारियों ने कहा कि मशीनों के जरिए सड़कों को साफ करने और जलपूर्ति बहाल करने का काम किया जा रहा है।

Exit mobile version