Last Updated: September 26, 2026

Dainik Savera Times Logo

Delhi Assembly Elections से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका, इस बड़े नेता ने थाम AAP का दामन

January 21, 2025

Delhi Assembly Elections से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका, इस बड़े नेता ने थाम  AAP का दामन

Congress big leader joins AAP; नई दिल्ली : नई दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर तैयारियां तेज हो चुकी है। सभी दल अपने चुनाव प्रचार में लगे हुए है। इसके साथ ही आरोप- प्रत्यारोप का खेल भी जारी है। वहीं नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के एक बड़े नेता लोकेश बंसल ने कांग्रेस का साथ छोड़कर आम आदमी पार्टी का दामन पकड़ लिया है। अपने सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए है। जिससे कांग्रेस को नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र में बड़ा झटका लगा है। इस बदलाव के बाद नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस के प्रभाव को खत्म होते हुए देखा जा रहा है।आइए जानते है इस खबर को विस्तार से…

केजरीवाल का बयान

वहीं कांग्रेस के विरिष्ठ नेता लोकेश बंसल के पार्टी में शामिल होने पर आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने  कि बंसल नई दिल्ली विधानसभा में कांग्रेस के प्रमुख नेता थे। उन्होंने कहा, “लोकेश बंसल के आने से नई दिल्ली में कांग्रेस का अंत हो गया है। बंसल ने बताया कि वह कांग्रेस में देश के लिए कुछ करना चाहते थे, लेकिन आज कांग्रेस बीजेपी के साथ खड़ी है, जो गरीबों के लिए खतरनाक साबित हो रही है।”

कांग्रेस छोड़कर दो और नेता AAP में शामिल

इसके साथ ही  CM आतिशी ने कांग्रेस छोड़कर आम आदमी पार्टी में शामिल होने वाले दो और नेताओं का स्वागत किया। इन नेताओं में कांग्रेस के कालकाजी माइनॉरिटी विंग के अध्यक्ष गुफरान चौधरी और बदरपुर जले के सोशल मीडिया अध्यक्ष परवेज शामिल हैं। आतिशी ने इन्हें आम आदमी पार्टी की सदस्यता दिलवाई और पार्टी टोपी पहनाकर उनका स्वागत किया। आतिशी ने अपने सोशल मीडिया पर लिखा, “कालकाजी का आम आदमी पार्टी का परिवार बढ़ता जा रहा है। इन नेताओं के साथ हम दिल्ली के विकास के लिए और काम करेंगे।”

कई और नेता आम आदमी पार्टी में शामिल हुए

आपको बता दें कि इससे पहले भी कई नेताओं ने कांग्रेस छोड़कर आम आदमी पार्टी जॉइन की थी। इनमें युवा कांग्रेस कालकाजी के पूर्व उपाध्यक्ष जसप्रीत सिंह अटवाल, यूथ कांग्रेस कालकाजी के पूर्व महासचिव नदीम खान, जिला संगम विहार युवा विंग के पूर्व उपाध्यक्ष गुरप्रीत सिंह अटवाल और पूर्वी पटेल नगर से कांग्रेस की निगम प्रत्याशी रहीं शकुंतला परेवा शामिल हैं। इनके साथ ही दिल्ली युवा कांग्रेस के गजेंद्र सिंह भी आम आदमी पार्टी में शामिल हुए थे।

अन्य नेताओं का पार्टी में स्वागत

इसके अलावा कई अन्य नेताओं जैसे गुरपाल सिंह, परविंदर सिंह अटवाल, राजवीर सिंह, गुरविंदर सिंह,गुरप्रीत सिंह अटवाल, रोहित कोहली, दीपक कुमार, सहदेव, आर्यांश, एडवोकेट देवेन्द्र रजोरा, गुलशन शर्मा, भगवान दास, सुरेंद्र जाटव, हरप्रीत सिंह, और गुरविंदर सिंह भी कांग्रेस छोड़कर आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए थे। दिल्ली विधानसभा चुनाव में अबतक आम आदमी पार्टी के पक्ष में बड़ा राजनीतिक बदलाव देखने को मिल रहा है। कांग्रेस के बड़े नेता और कार्यकर्ता एक के बाद एक आम आदमी पार्टी में शामिल हो रहे हैं, जिससे यह पार्टी चुनाव में मजबूत होती जा रही है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें