Site icon Dainik Savera Times

‘घुसपैठियों को पनाह देती है कांग्रेस, भाजपा चुन चुनकर देश से बाहर निकालेगी’, शाह का राहुल गांधी पर निशाना

नेशनल डेस्क: बिहार के बेतिया में बुधवार को हुई एक चुनावी सभा में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा। शाह ने कहा कि कांग्रेस घुसपैठियों को पनाह और संरक्षण देती है, जबकि भाजपा देश से हर एक घुसपैठिए को बाहर निकालने के लिए प्रतिबद्ध है।

यह भी पढ़ें:  ‘जंगलराज का मतलब है कट्टा, कटुता और कुशासन’, पीएम मोदी का राजद पर प्रहार

देश से हर घुसपैठिए को निकाला जाएगा: शाह 

अमित शाह ने कहा, “राहुल बाबा चाहे जितनी भी प्रेस कॉन्फ्रेंस कर लें, लेकिन भाजपा का वादा है, देश से हर घुसपैठिए को निकाल दिया जाएगा।” उन्होंने राहुल गांधी की “मतदाता अधिकार यात्रा” पर तंज कसते हुए कहा कि यह दरअसल “घुसपैठिया बचाओ यात्रा” है। शाह ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी बांग्लादेशी घुसपैठियों के नाम मतदाता सूची में बने रहने देना चाहते हैं। शाह ने भीड़ से पूछा, “बताइए, क्या हमें मतदाता सूची से बांग्लादेशियों के नाम हटाने चाहिए या नहीं? क्या बांग्लादेशी घुसपैठिए यह तय करेंगे कि हमारे देश या राज्य का मुख्यमंत्री कौन बनेगा?” उन्होंने कहा कि भाजपा देश की सुरक्षा के साथ समझौता नहीं करेगी और राष्ट्रीय हित सर्वोपरि रहेगा।

 

बिहार चुनाव पर टिप्पणी

अमित शाह ने बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजों को लेकर एनडीए की जीत का भरोसा जताया। उन्होंने कहा, “14 नवंबर को सुबह 8 बजे मतगणना शुरू होगी और 11 बजे तक लालू और राहुल की पार्टियाँ साफ़ हो जाएँगी। मोदी जी और नीतीश जी के नेतृत्व में एनडीए बहुमत के साथ सरकार बनाएगा।”

यह भी पढ़ें:  ‘सर, आप बहुत ग्लो करते हो’, हरलीन के सवाल पर ठहाकों से गूंज उठा कमरा; पीएम मोदी ने पकड़ लिया सिर

“जंगलराज” और उद्योग बंद होने पर निशाना

अमित शाह ने अपने भाषण में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) और लालू प्रसाद यादव पर भी हमला बोला। उन्होंने कहा कि लालू राज में बिहार में फिरौती और अपराध का बोलबाला था, जिसके कारण कई उद्योग बंद हो गए। उन्होंने कहा, “पश्चिम चंपारण कभी पूर्वी भारत का धान का कटोरा कहा जाता था। लेकिन लालू जी के जंगलराज में फिरौती और आतंक के कारण एक-एक करके चीनी मिलें बंद हो गईं। भाजपा सरकार ने रीगा चीनी मिल दोबारा शुरू की है, और अगले पाँच सालों में सभी बंद चीनी मिलों को फिर से चलाने का वादा करती है।

Exit mobile version