
नेशनल डेस्क : कांग्रेस नेता और पूर्व सांसद उदित राज ने हाल ही में एक प्रेस कांफ्रेंस में बसपा प्रमुख मायावती पर विवादित बयान दिया। उन्होंने कहा कि “मायावती का गला घोंटने का समय आ गया है।” यह बयान उन्होंने लखनऊ में प्रेस कांफ्रेंस के दौरान दिया था। उदित राज के इस बयान से राजनीतिक हलकों में हड़कंप मच गया है, और इसने विवाद को जन्म दिया है। आइए जानते है इस पूरी खबर को विस्तार से…
आकाश का गुस्सा और गिरफ्तारी की मांग
आपको बता दें कि मायावती के भतीजे और बसपा के नेशनल कॉर्डिनेटर आकाश आनन्द इस बयान से नाराज़ हो गए हैं। आकाश आनन्द ने यूपी पुलिस से 24 घंटे के भीतर उदित राज को गिरफ्तार करने की अपील की। उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर लिखा कि मायावती का गला घोंटने की धमकी देने वाला उदित राज देश के करोड़ों दलित, शोषित और वंचित गरीबों का अपमान कर रहा है, जो मायावती ने हमेशा अपने कार्यों से मदद की है।आकाश ने यूपी पुलिस से साफ कहा कि अगर 24 घंटे में उदित राज को गिरफ्तार नहीं किया गया, तो बहुजन युवा चुप नहीं बैठेगा और उन्हें सख्त सजा दिलवाने के लिए सड़कों पर उतर जाएगा।
आज लखनऊ में मान्यवर कांशीराम साहेब के कुछ पुराने सहयोगी और कभी भाजपा कभी कांग्रेसी चमचे उदितराज ने साहेब के मिशन पर लंबा चौड़ा ज्ञान दिया है। जबकि उदितराज अपने स्वार्थ के लिए दूसरे दलों में मौका तलाशने के लिए कुख्यात है। उसे बहुजन मूवमेंट की चिंता सिर्फ इसलिए है ताकि वो किसी दल… https://t.co/Fp8lk500is
— Akash Anand (@AnandAkash_BSP) February 17, 2025
उदित राज की प्रेस कांफ्रेंस…
उदित राज ने अपनी प्रेस कांफ्रेंस में मायावती पर जमकर हमला बोला था। उन्होंने न सिर्फ व्यक्तिगत रूप से मायावती को निशाना बनाया, बल्कि अपने फेसबुक पेज पर भी इस बयान का हिस्सा साझा किया, जिसमें वह मायावती के खिलाफ कड़ी जुबानी हमला करते हुए दिखाई दिए। यह बयान उनके राजनीतिक विरोधियों के बीच चर्चा का विषय बन गया है।
मायावती ने आकाश को अपना उत्तराधिकारी…
मायावती ने आकाश आनन्द को अपनी पार्टी का उत्तराधिकारी भी घोषित किया है और उन्हें बसपा का नेशनल कॉर्डिनेटर बनाया है। हालांकि, हाल में मायावती ने आकाश के ससुर अशोक सिद्धार्थ को बीएसपी से निकाल दिया था, जो पार्टी के अंदर एक और विवाद का कारण बना। इसके बाद मायावती ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा कि उनका उत्तराधिकारी वही होगा, जो कठिनाइयों का सामना करके आखिरी सांस तक संघर्ष करेगा। यह बयान मायावती का आकाश आनन्द को एक तरह से अल्टीमेटम माना जा रहा है, क्योंकि इसके बाद आकाश ने ऐलान किया कि वह अब अपनी बुआ के लिए सड़कों पर उतरने को तैयार हैं और किसी भी तरह का संघर्ष करने में पीछे नहीं हटेंगे।
मेष: दिन शुभ रहेगा...