Last Updated: October 24, 2026

Dainik Savera Times Logo

Delhi Election : कांग्रेस के दौर में 12 लाख पर 3 लाख TAX, अब लोगों को मिल रही राहत… दिल्ली में बोले PM मोदी

February 2, 2025

Delhi Election : कांग्रेस के दौर में 12 लाख पर 3 लाख TAX, अब लोगों को मिल रही राहत… दिल्ली में बोले PM मोदी

नेशनल डेस्क : दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर तैयारियां तेज हो चुकी है। इसके साथ ही आरोप- प्रत्यारोप का खेल भी तेजी से चल रहा है। इसके साथ ही सभी दल अपने चुनावी प्रचार में लगे हुए है। बता दें कि दिल्ली में 5 फरवरी को एक चरण में चुनाव होन है , वही चुनाव का रिजल्ट 8 फरवरी को जारी किया जाएगा। इसी बीच आज रविवार को दिल्ली के आरके पुरम में पीएम मोदी ने एक जनसभा को संबोधित करते हुए विपक्षी दलों पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि अगर पिछले समय में कोई व्यक्ति 12 लाख रुपये कमाता, तो उसकी एक चौथाई सैलरी सरकार वापस ले लेती। उन्होंने यह टिप्पणी केंद्रीय बजट में दी गई टैक्स राहत का हवाला देते हुए की, जो इस बार आम जनता को मिली है। आइए जानते है इस पूरी खबर को विस्तार से…

दिल्ली में भाजपा की सरकार बनाने का आह्वान

प्रधानमंत्री मोदी ने दिल्लीवासियों से अपील की कि दिल्ली में भाजपा की सरकार बनने जा रही है और पिछले 11 सालों से यहां जो ‘आपदा’ पार्टी सरकार चला रही है, उसे अब हर कोई छोड़ देना चाहता है। उन्होंने कहा कि दिल्लीवासियों की सेवा करने के लिए भाजपा के पास एक मजबूत और ईमानदार सरकार होगी। उन्होंने गारंटी दी कि भाजपा दिल्ली की सभी समस्याओं का समाधान करेगी और यहां कोई बहाना नहीं बनेगा।

आपदा पार्टी की स्थिति पर तंज

प्रधानमंत्री ने कहा कि ‘आपदा पार्टी’ के नेताओं को यह समझ में आ चुका है कि जनता उनके झूठ से परेशान हो चुकी है। उन्होंने कहा कि दिल्ली के लोग ‘आपदा’ पार्टी से नफरत करते हैं और इस पार्टी के नेता चुनाव के दौरान झूठी घोषणाएं कर रहे हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि अब समय आ गया है कि दिल्ली में ऐसी सरकार बने जो काम करे, न कि सिर्फ बहाने बनाए।

मोदी की गारंटी का भरोसा

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि उनकी गारंटी का मतलब है, पूरी तरह से भरोसा। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि जो वह कहते हैं, वही करके दिखाते हैं। प्रधानमंत्री ने बजट को लेकर भी कहा कि यह बजट आम जनता के लिए है और इसमें मिडिल क्लास के लिए विशेष राहत दी गई है। उन्होंने कहा कि अब मिडिल क्लास को राहत मिल रही है, जो पहले कभी नहीं मिली थी।

केंद्रीय बजट की खूबियां

प्रधानमंत्री ने कहा कि यह बजट मिडिल क्लास के लिए बहुत फायदेमंद है। बजट के लागू होने के बाद कई चीजें सस्ती होंगी, जैसे कपड़े, जूते, टीवी और मोबाइल फोन। साथ ही, मेक इन इंडिया को भी बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने कहा कि मिडिल क्लास का भारत के विकास में बहुत बड़ा योगदान है और भाजपा हमेशा मिडिल क्लास को सम्मान देती है।

टैक्स राहत की तुलना

प्रधानमंत्री मोदी ने कांग्रेस की सरकार के समय की स्थिति को याद करते हुए कहा कि अगर कोई व्यक्ति 12 लाख रुपये कमाता, तो उसे बहुत ज्यादा टैक्स देना पड़ता था। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि नेहरू जी के समय में अगर किसी की कमाई 12 लाख रुपये होती तो उसका एक चौथाई हिस्सा सरकार ले लेती थी। इंदिरा गांधी के समय भी यही स्थिति थी, जबकि अब ऐसा नहीं है। प्रधानमंत्री ने कहा कि इस बजट के लागू होने के बाद देश की अर्थव्यवस्था में वृद्धि होगी और नागरिकों की कमाई भी बढ़ेगी। उन्होंने यह भी कहा कि यदि यह बजट पहले लागू होता, तो यह पैसा घोटालों में नहीं जाता, बल्कि विकास के कार्यों में लगता।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें