Site icon Dainik Savera Times

जम्मू-कश्मीर में आतंकियों की उल्टी गिनती शुरू, सुरक्षा एजेंसियों ने जारी की 14 लोकल आतंकियों की लिस्‍ट

नेशनल डेस्क : 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम के बैसरन इलाके में हुए आतंकवादी हमले ने पूरे देश को हिला दिया। यह जगह ‘मिनी स्विट्जरलैंड’ के नाम से जानी जाती है और एक प्रसिद्ध पर्यटन स्थल है। इस हमले में 27 लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल हुए। मारे गए लोगों में ज्यादातर पर्यटक थे। वहीं अब हमले के बाद सुरक्षाबलों ने कश्मीर घाटी में आतंकियों की खोज तेज कर दी है। एक नई सूची जारी की गई है, जिसमें बताया गया है कि इस समय घाटी में 14 लोकल आतंकी सक्रिय हैं। इनमें से कई लश्कर-ए-तैयबा, जैश-ए-मोहम्मद, और हिजबुल जैसे संगठनों से जुड़े हुए हैं। आइए जानते है इस खबर को विस्तार से…

क्षेत्रवार एक्टिव आतंकी संगठन

1. एहसान अहमद शेख (पुलवामा)

2. हरीश नजीर (पुलवामा)

3. आमिर नजीर वानी (पुलवामा)

4. आसिफ अहमद शेख (अवंतीपुरा)

5. आमिर अहमद डार (शोपियां)

6. आसिफ अहमद कंडे (शोपियां)

7. नसीर अहमद वानी (शोपियां)

8. शाहिद अहमद कुटे (शोपियां)

9. अदनान सफी डार (शोपियां)

10. जुबेर अहमद वानी (अनंतनाग)

11. हारून रशीद गनी (अनंतनाग)

12. आदिल रहमान डेंटू (सोपोर)

13. जुबेर अहमद गनी (कुलगाम)

14. यावर अहमद भट्ट (पुलवामा)

सुरक्षाबलों की जवाबी कार्रवाई

पहलगाम हमले के बाद सुरक्षाबलों ने आतंकियों के खिलाफ सख्त एक्शन शुरू कर दिया है। आईईडी ब्लास्ट से आतंकियों के घरों को गिराया जा रहा है। शनिवार को पुलवामा और कुलगाम में यह कार्रवाई हुई। अब सभी 14 आतंकियों को या तो पकड़ने या खत्म करने की योजना बनाई जा रही है।

अब नहीं बचेगा कोई

सुरक्षा एजेंसियों का कहना है कि इन 14 आतंकियों की गिनती शुरू हो चुकी है। एक-एक कर इन्हें पकड़ने या खत्म करने की रणनीति पर काम चल रहा है। अब घाटी में आतंक के खिलाफ निर्णायक कार्रवाई का समय आ गया है।

Exit mobile version