Site icon Dainik Savera Times

Court Recruitment 2026: 10वीं पास युवाओं के लिए सरकारी नौकरी का मौका, कोर्ट में निकली 17 पदों पर भर्ती

Court Recruitment 2026

Court Recruitment 2026

Court Recruitment 2026: अगर आप 10वीं पास हैं और सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है। बता दें कि झारखंड के गुमला सिविल कोर्ट में चपरासी के पदों पर भर्ती निकली है। इस भर्ती के तहत कुल 17 पद भरे जाएंगे। इसके लिए 10वीं पास उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं।

इस नौकरी में चुने गए उम्मीदवारों को हर महीने 18,000 रुपये से लेकर 56,900 रुपये तक सैलरी मिलेगी। आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को फॉर्म भरकर जरूरी कागजात के साथ डाक से भेजना होगा। आवेदन की आखिरी तारीख 20 नवंबर 2026 है। आइए जानते हैं इस भर्ती की पूरी जानकारी।

कितने पदों पर होगी भर्ती?

गुमला सिविल कोर्ट में चपरासी और ऑर्डरली के कुल 17 पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों को अलग-अलग वर्गों में बांटा गया है।

– जनरल वर्ग: 7 पद
– SC वर्ग: 1 पद
– ST वर्ग: 7 पद
– EWS वर्ग: 2 पद

इस तरह कुल 17 उम्मीदवारों को नौकरी का मौका मिलेगा।

कौन कर सकता है आवेदन?

इस भर्ती के लिए उम्मीदवार का कम से कम 10वीं पास होना जरूरी है। इसके साथ ही उम्मीदवार भारत का नागरिक होना चाहिए। आवेदक का शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ होना भी जरूरी है।

कितनी होनी चाहिए उम्र?

इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की उम्र कम से कम 18 साल होनी चाहिए। अलग-अलग वर्गों के लिए उम्र सीमा इस प्रकार है।

– सामान्य वर्ग के पुरुष: 35 साल
– महिला उम्मीदवार: 38 साल
– SC/ST पुरुष और महिला: 40 साल

उम्र की गिनती 15 अक्टूबर 2026 के आधार पर की जाएगी। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार उम्र में छूट भी मिलेगी।

आवेदन के लिए कितनी फीस लगेगी?

इस भर्ती के लिए अलग से आवेदन फीस की जानकारी नहीं दी गई है। हालांकि, उम्मीदवारों को फॉर्म के साथ 25×11 सेंटीमीटर का एक लिफाफा लगाना होगा। इस लिफाफे पर 56 रुपये का डाक टिकट लगाना जरूरी है।

कौन-कौन से डॉक्यूमेंट चाहिए?

– 10वीं की मार्कशीट
– जन्मतिथि का प्रमाण पत्र
– पढ़ाई से जुड़े जरूरी सर्टिफिकेट
– जाति प्रमाण पत्र (अगर लागू हो)
– तीन पासपोर्ट साइज फोटो
– 56 रुपये का डाक टिकट लगा हुआ लिफाफा
– हाथ से लिखा हुआ आवेदन फॉर्म

कैसे करें आवेदन?

1. सबसे पहले गुमला सिविल कोर्ट की वेबसाइट पर जाएं।
2. भर्ती का नोटिफिकेशन नंबर 01/2026 डाउनलोड करें।
3. आवेदन फॉर्म डाउनलोड करके उसका प्रिंट निकालें।
4. फॉर्म में अपनी सही जानकारी भरें।
5. सभी जरूरी डॉक्यूमेंट की कॉपी लगाएं।
6. फॉर्म पर अपनी फोटो चिपकाएं।
7. 56 रुपये का डाक टिकट लगा हुआ लिफाफा साथ में रखें।
8. सभी कागजात रजिस्टर्ड पोस्ट से भेज दें।

कहां भेजना होगा फॉर्म?

उम्मीदवारों को अपना भरा हुआ फॉर्म इस पते पर भेजना होगा।

प्रभारी न्यायाधीश, सिविल कोर्ट, गुमला, झारखंड – 835207।

आवेदन भेजने की आखिरी तारीख 20 नवंबर 2026 है। इसलिए उम्मीदवार समय रहते अपना फॉर्म भेज दें। आवेदन करने से पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन को अच्छी तरह पढ़ लें और सभी जानकारी जांच लें।

Exit mobile version