Last Updated: November 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

सत्येंद्र जैन की याचिका पर कोर्ट ने BJP नेता बांसुरी स्वराज को भेजा नोटिस, जानिए क्या हैं पूरा मामला

December 16, 2024

सत्येंद्र जैन की याचिका पर कोर्ट ने BJP नेता बांसुरी स्वराज को भेजा नोटिस, जानिए क्या हैं पूरा मामला

Court Sent Notice Bansuri SwaraJ; नई दिल्ली । आप नेता सत्येंद्र जैन के द्वारा BJP सांसद बांसुरी स्वराज पर लगाए गए आरोप के बाद राउज एवेन्यू कोर्ट ने यह नोटिस जारी किया है कि बांसुरी स्वारज 20 दिसंबर को कोर्ट में पेश हो या उनकी तरफ से उनके वकील पेश हो सकते है। चलिए जानते है क्या है पूरा मामला…

दरअसल, आप नेता सत्येंद्र जैन ने आरोप लगाया है कि बांसुरी स्वराज ने 5 अक्टूबर 2023 को एक टीवी चैनल को दिए इंटरव्यू में उनके खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी की थी। जिसके बाद राउज़ एवेन्यू कोर्ट ने सोमवार को क्रिमिनल डिफेमेशन नोटिस जारी किया है । कोर्ट ने बांसुरी स्वराज को जारी किए गए नोटिस में बोला है कि वह 20 दिसंबर को कोर्ट में पेश हो या उनकी तरफ से कोई वकील पेश हो सकता है ।

आपको बता दें कि सत्येंद्र जैन ने यह आरोप में बोला है कि BJP सांसद बांसुरी स्वराज ने एक इंटरव्यू में कहा था कि ”उनके घर से 3 करोड़ रुपए बरामद हुए हैं, उन्होंने यह भी कहा था कि 1.8 किलो गोल्ड और 133 सोने के सिक्के भी उनके घर से मिले थे। ” बता दें कि यह दावा BJP सांसद स्वराज ने ED के द्वारा सत्येंद्र जैन के घर पर की गई छापेमारी को लेकर किया था ।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें