Last Updated: October 26, 2026

Dainik Savera Times Logo

राज्यसभा और लोकसभा सांसदों के बीच क्रिकेट मुकाबला, अनुराग ठाकुर ने खेली शतकीय पारी

December 15, 2024

राज्यसभा और लोकसभा सांसदों के बीच क्रिकेट मुकाबला, अनुराग ठाकुर ने खेली शतकीय पारी

नई दिल्ली : दिल्ली के मेजर ध्यानचंद क्रिकेट स्टेडियम में आज क्रिकेट मैच आयोजित किया गया। आज इस मैच में राजनीति के धुरंधर क्रिकेट के मैदान में नजर आए। यह मैच राज्यसभा इलेवन बनाम लोकसभा इलेवन के बीच आयोजित किया गया। इस मैच का उद्देश्य लोगों में टीबी के प्रति जागरुकता को फैलान था। वहीं इस मुकाबले में शामिल होने के लिए सांसद खास तरह की जर्सी पहनकर मैदान में खेलने उतरे थे। इस जर्सी पर लिखा था कि टीबी हारेगा और भारत जीतेगा। इस दौरान खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाने के लिए लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला भी मौजूद रहे। 

वहीं इस मैच के दौरान लोकसभा इलेवन के लिए अनुराग ठाकुर मे शानदार शतकीय पारी खेली। उनके शतक के बदौलत ही लोकसभा इलेवन की टीम ने 200  से ज्यादा का स्कोर बनाने में सफल रही। आपको बता दें कि खेले जा रहे इस मैच का उद्देश्य लोगों के अंदर टीबी को लेकर जागरुकता को फैलाना है। साथ ही फिटनेश के प्रति लोगों को प्ररित करना है। दूसरी और राज्यसभा इलेवन की ओर से कमलेश पासवान ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए तीन महत्वपूर्ण विकेट लिए। हालांकि, वे अपनी टीम को जीत दिलाने में सफल नहीं हो सके, लेकिन उनकी गेंदबाजी ने मैच को दिलचस्प बनाए रखा।


नेताओं ने दी प्रतिक्रिया…

इस मैच का मुख्य उद्देश्य न केवल टीबी के प्रति जागरूकता फैलाना था, बल्कि लोगों को फिटनेस और स्वास्थ्य के प्रति प्रेरित करना भी था। इस पहल को लेकर कई नेताओं ने अपनी प्रतिक्रिया दी…

 

  • मोहम्मद अजहरुद्दीन: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और कांग्रेस नेता मोहम्मद अजहरुद्दीन ने कहा, “यह खुशी की बात है कि आप सभी से इस तरह मिलते हैं और सांसदों को इस तरह का अवसर मिलता है। देश को वास्तव में टीबी मुक्त होना चाहिए। इसे जल्द से जल्द खत्म किया जाना चाहिए। मुझे खुशी है कि मैं आज इसमें भाग ले रहा हूं।”
  • रवि किशन: भाजपा सांसद रवि किशन ने कहा, “यह एक ऐतिहासिक मैच होगा। युवाओं को जागरूक करना होगा, उन्हें ड्रग्स और टीबी से मुक्त करना होगा। हम पीएम मोदी के सपनों को तब पूरा कर पाएंगे जब हम अपने बच्चों में टीबी के प्रति जागरूकता पैदा करेंगे।”
  • राम मोहन नायडू: केंद्रीय मंत्री राम मोहन नायडू किंजरापु ने कहा, “टीबी बनाम भारत खेल में भाग लेकर बहुत खुशी हो रही है, खासकर आज सभी सांसदों के भाग लेने से। प्रधानमंत्री ने कहा है कि हमें 2025 तक टीबी को हराना है और इस पर आधारित कई कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। आज का मैच भी उसी दिशा में एक कदम है, जिसमें टीबी के खिलाफ लड़ाई में सभी को एकजुट किया जा रहा है।

प्रधानमंत्री मोदी की प्रतिबद्धता

आपको बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2025 तक भारत को टीबी मुक्त बनाने का लक्ष्य रखा है, और इस दिशा में कई योजनाएं और कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। क्रिकेट मैच के आयोजन से यह संदेश देने की कोशिश की गई कि पूरे देश को इस लड़ाई में एकजुट होना होगा और टीबी के खिलाफ जागरूकता फैलानी होगी। वहीं आज का यह क्रिकेट मैच केवल खेल के रूप में नहीं, बल्कि एक सामाजिक पहल के तौर पर आयोजित किया गया था, जिसका उद्देश्य टीबी के प्रति जागरूकता बढ़ाना और देशवासियों को इस रोग से मुक्त करने के लिए प्रेरित करना था। सांसदों, खिलाड़ियों और आयोजकों की संयुक्त कोशिशों से यह संदेश फैलाने की कोशिश की गई कि टीबी हारेगा और भारत जीतेगा।

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें