Last Updated: October 19, 2026

Dainik Savera Times Logo

Cricketer Rinku Singh की सगाई आज, MP प्रिया सरोज बनेंगी जीवनसंगिनी… अखिलेश-डिंपल समेत 300 VIP गेस्ट

June 8, 2025

Cricketer Rinku Singh की सगाई आज, MP प्रिया सरोज बनेंगी जीवनसंगिनी… अखिलेश-डिंपल समेत 300 VIP गेस्ट

नेशनल डेस्क : भारतीय क्रिकेट टीम के उभरते सितारे रिंकू सिंह आज सगाई करने जा रहे हैं। उनकी मंगेतर हैं समाजवादी पार्टी की युवा सांसद प्रिया सरोज, जो मछलीशहर से सांसद हैं। यह खास मौका लखनऊ के आलीशान फाइव स्टार होटल ‘The Centrum’ में मनाया जाएगा। रविवार दोपहर 1 बजे से शुरू होने वाले इस समारोह के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। आइए जानते है इस खबर को विस्तार से…

VIP मेहमानों के लिए सुरक्षा और खास इंतजाम

आपको बासगाई समारोह को खास और भव्य बनाने के लिए होटल में VIP सुरक्षा, सुंदर डेकोरेशन, और मेहमानों के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। बताया जा रहा है कि इस समारोह में लगभग 300 मेहमानों के शामिल होने की संभावना है। मेहमानों के लिए 15 से ज्यादा कमरे बुक किए गए हैं। इस खास दिन पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव, उनकी पत्नी सांसद डिंपल यादव, जया बच्चन, रामगोपाल यादव, इकरा हसन, और पुष्पेंद्र सरोज सहित कई जानी-मानी हस्तियों के पहुंचने की संभावना है।

‘द सेंट्रम’ होटल, किसी महल से कम नहीं

जहां सगाई हो रही है, वह होटल ‘द सेंट्रम’ लखनऊ का एक लक्ज़री होटल है। यहां रुकना किसी राजसी अनुभव से कम नहीं। होटल में 117 से ज्यादा डीलक्स रूम और सुइट्स हैं। इस होटल में जिम, स्पा, पार्टी हॉल और अन्य आधुनिक सुविधाएं भी उपलब्ध हैं।

-डीलक्स रूम का एक दिन का किराया ₹11,500 (ब्रेकफास्ट अलग)

-प्रीमियम रूम ₹12,500 (दो लोगों के लिए)

-जूनियर सुइट ₹20,500

-सेंट्रम विला का किराया ₹40,500 से शुरू (ब्रेकफास्ट ₹1,000 और खाना ₹3,000 अतिरिक्त)

ध्यान देने योग्य बात यह है कि ये सभी किराए टैक्स के बिना हैं। टैक्स जुड़ने के बाद कीमत और बढ़ सकती है। साथ ही, किराया तारीख के अनुसार बदल सकता है।

शादी वाराणसी में, 18 नवंबर को बंधेंगे विवाह बंधन में

रिंकू सिंह और प्रिया सरोज की सगाई के बाद यह जोड़ी 18 नवंबर 2025 को शादी के बंधन में बंधेगी। शादी का आयोजन वाराणसी के ताज होटल में किया जाएगा, जहां भी बड़ी संख्या में मेहमानों के शामिल होने की उम्मीद है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें