जम्मू-कश्मीर डेस्क: राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (NCRB) ने साल 2023 के आंकड़े जारी किए हैं, जिसमें उन्होंने बताया है कि जम्मू-कश्मीर में महिलाओं के खिलाफ अपराध में दो साल में 7.21 फीसदी की गिरावट आई है। आंकड़ों के अनुसार, साल 2021 में केंद्र शासित प्रदेश में महिलाओं के खिलाफ अपराध के कुल 3,937 मामले दर्ज किए गए थे, जो 2023 में घटकर 3,653 रह गए।
ये भी पढ़ें: UPI पेमेंट से लेकर रेलवे बुकिंग तक लागू हुए ये 14 बड़े नियम, पढ़ें Update
जम्मू-कश्मीर में महिलाओं के खिलाफ दर्ज सबसे आम अपराध अपहरण था, जिसके 2023 में 895 मामले सामने आए। इसके बाद घरेलू हिंसा के 524 मामले और बलात्कार के 231 मामले इसी साल दर्ज किए गए।
बढ़े साइबर क्राइम के मामले
जम्मू-कश्मीर में महिलाओं के खिलाफ साइबर अपराधों में बढ़ोतरी हुई है। 43 पीड़ितों ने मामले दर्ज करवाए हैं। इनमें से 39 मामले यौन सामग्री प्रसारित करने और ब्लैकमेल करने या पीड़ितों की तस्वीरों से छेड़छाड़ करने के हैं। यह संख्या दिल्ली से भी अधिक थी, जहां 2023 में महिलाओं के साथ साइबर अपराध के 36 मामले दर्ज किए गए थे।
ये भी पढ़ें: सोने की कीमतों ने बनाया नया रिकॉर्ड, चांदी ने भी पकड़ी रफ्तार, जानें अक्टूबर में क्या दिखेगा असर?

