Site icon Dainik Savera Times

दरभंगा-अमृतसर जननायक एक्सप्रेस में हिसंक झड़प, GRP कर्मी ने महिला को घूंसो से पीटा, वीडियो वायरल

नेशनल डेस्कः दरभंगा-अमृतसर जननायक एक्सप्रेस में विवाद के बाद जीआरपी (GRP) कर्मियों और महिला यात्रियों के बीच हिंसक झड़प का मामला सामने आया है। झड़प हिंसक थी कि जीआरपी के कर्मी ने महिला यात्री पर मुक्कों की बारिश कर दी, जिससे महिला नीचे गिर गई और उसके चेहरे से खून निकलने लग गया।

विवाद की शुरुआत

रिपोर्टों के अनुसार यह विवाद ट्रेन में रात 11 बजे का बताया जा रहा है, जो सीट को लेकर शुरू हुआ था। ट्रेन के मुरादाबाद से नजीबाबाद के बीच चलने के दौरान हिंसक झड़प में बदल गया। इस हिसंक में महिला पर जीआरपी के कर्मी ने लगातार 4 मुक्के मारे, जिससे महिला नीचे गिर गई। वहीं, साथ में मौजूद महिलाएं जीआरपी कर्मी को हटाने का प्रयास करती नजर आ रही है। इस हिसंक झड़प का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

यात्री पक्ष का आरोप

यात्री पक्ष और वायरल वीडियो से जुड़े दावों के मुताबिक, कांस्टेबल के व्यवहार पर आपत्ति जताने के बाद मारपीट हुई, जिसमें महिला यात्री (रूबी देवी) के सिर/माथे पर चोट आई और उनकी बेटियों के साथ भी धक्का-मुक्की व मारपीट की गई।

जीआरपी (GRP) का पक्ष

जीआरपी कर्मियों का आरोप है कि सीट विवाद सुलझाने के दौरान यात्रियों ने उन पर महिला ने हमला कर दिया, जिस दौरान उनकी वर्दी फाड़ दी।

कार्रवाई और जांच

नजीबाबाद जीआरपी थाने में 4 महिलाओं समेत छह यात्रियों के खिलाफ प्राथमिकी (FIR) दर्ज की गई है और दो पुरुष यात्रियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस वायरल वीडियो और पूरे मामले की जांच कर रही है। जीआरपी प्रभारी विपिन कुमार ने बताया कि घटना मुरादाबाद क्षेत्र की है। नजीबाबाद जीआरपी में प्राथमिकी दर्ज कर विवेचना और आगे की कार्रवाई के लिए मुरादाबाद भेज दी गई है।

Exit mobile version