Last Updated: September 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

Bulldozer Action : कालकाजी के भूमिहीन कैंप में DDA का बुलडोजर एक्शन, 1200 अवैध झोपड़ियों को किया जा रहा धवस्त

June 11, 2025

Bulldozer Action : कालकाजी के भूमिहीन कैंप में DDA का बुलडोजर एक्शन, 1200 अवैध झोपड़ियों को किया जा रहा धवस्त

नई दिल्ली : दिल्ली के कालकाजी स्थित भूमिहीन कैंप इलाके में आज सुबह से ही DDA (दिल्ली विकास प्राधिकरण) द्वारा अवैध अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया गया। DDA ने हाई कोर्ट के आदेश पर झुग्गी-झोपड़ियों और अवैध बिल्डिंगों को गिराने की कार्रवाई शुरू की। इस काम में DDA के साथ भारी पुलिस बल भी तैनात रहा ताकि किसी प्रकार की अशांति न हो।जिसके बाद तहत डीडीए ने 5 बुलडोजर मंगवाए और 1,200 अवैध झोपड़ियों पूरे इलाके को खाली कराने का काम शुरू किया। आइए जानते है इस खबर को विस्तार से…

सुबह 5 बजे से कार्रवाई, ढाहे जा रहे अवैध निर्माण

आपको बता दें कि इस अभियान को सुबह 5 बजे से शुरू किया गया और अब तक करीब 300 अवैध निर्माण ढहाए जा चुके हैं। यहां पर लोगों ने डीडीए की जमीन पर 2-3 मंजिला पक्के घर बना लिए थे। यह पूरी कॉलोनी एक जेजे (Jhuggi Jhopri) क्लस्टर के रूप में जानी जाती है। माना जा रहा है कि बाकी बचे निर्माणों पर अगले दिन भी बुलडोजर कार्रवाई जारी रहेगी।

10 साल चला केस, हाई कोर्ट से नहीं मिली राहत

वहीं इस कार्रवाई पर स्थानीय लोगों ने बताया कि यह मामला 10 साल तक कोर्ट में चला, लेकिन हाई कोर्ट ने झुग्गीवासियों को कोई राहत नहीं दी। अदालत के आदेश के बाद ही यह ध्वस्तीकरण किया जा रहा है। हालांकि, कुछ लोगों को डीडीए की ओर से पुनर्वास के लिए फ्लैट्स भी दिए गए हैं, लेकिन हर किसी को जगह नहीं मिली।

9 जून को मिला था आधिकारिक नोटिस

डीडीए ने इस कार्रवाई से पहले 9 जून को नोटिस जारी किया था, जिसमें 1,200 अवैध झोपड़ियों को हटाने की चेतावनी दी गई थी। इसके तहत डीडीए ने 5 बुलडोजर मंगवाए और पूरे इलाके को खाली कराने का काम शुरू किया।

आतिशी का BJP पर हमला

AAP नेता और दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष आतिशी ने इस कार्रवाई पर नाराजगी जताई और कहा कि तीन दिन पहले मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता (BJP) ने कहा था कि झुग्गी नहीं हटेगी, लेकिन अब पूरे इलाके को खाली करा दिया गया। उन्होंने बीजेपी पर आरोप लगाया कि चुनावों के समय “जहां झुग्गी वहां मकान” का वादा करते हैं, और बाद में बुलडोजर चला देते हैं।

बाटला हाउस और खिजर बाबा कॉलोनी…

कालकाजी के बाद, अब बाटला हाउस में भी DDA की नजर है। यहां पर लोगों को 26 मई को नोटिस देकर 5 दिन में मकान खाली करने को कहा गया था। मुरादी रोड और खिजर बाबा कॉलोनी के मकानों पर लाल निशान लगा दिए गए हैं, जिसका मतलब है कि ये जल्द ही गिराए जाएंगे। हालांकि खिजर बाबा कॉलोनी को कोर्ट से स्टे मिल गया है, इसलिए यहां फिलहाल कार्रवाई नहीं होगी। मामले की अगली सुनवाई आज ही हाई कोर्ट में होनी है।

दिल्ली में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ DDA का बड़ा अभियान अब एक के बाद एक कॉलोनी पर केंद्रित हो रहा है। जहां एक तरफ कोर्ट के आदेश के बाद सरकारी एजेंसियां अपनी जमीन खाली करा रही हैं, वहीं दूसरी ओर लोगों का रोज़गार, रहन-सहन और जीवन इस अचानक हुए फैसले से प्रभावित हो रहा है। यह विवाद अब राजनीतिक रंग भी लेता जा रहा है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें