हरियाणा डेस्क. हरियाणा सरकार आज यानि 25 सितंबर महिलाओं के लिए के लिए ‘दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना’ की शुरुआत करने जा रही है। हरियाणा की लाखों महिलाओं को इस योजना का लाभ मिलेगा। इस योजना के तहत पात्र महिलाओं के बैंक खाते में हर महीने 2100 रुपये आएंगे। इस योजना के लिए रजिस्ट्रेशन आज से शुरू हो रहा है।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी आज पंचकूला से एक मोबाइल ऐप लॉन्च करेंगे, जिसके जरिए पात्र महिलाएं इस योजना के लिए रजिस्ट्रेशन कर सकती हैं।
हरियाणा सीएम नायब सिंह सैनी ने 28 अगस्त को कैबिनेट बैठक की थी, जिसमें यह फैसला किया गया था कि ‘दीन दयाल लाडो लक्षमी योजना’ की शुरुआत 25 सितंबर से की जाएगी। इसके बाद सरकार ने योजना को लेकर नोटिफिकेशन जारी किया।
मेष: दिन शुभ रहेगा...