Last Updated: September 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

Delhi Assembly Live : विजेंद्र गुप्ता दिल्ली विधानसभा के अध्यक्ष चुने गए…AAP के विधायकों ने महिला सम्मान योजना को लेकर शुरू किया हंगामा

February 24, 2025

Delhi Assembly Live : विजेंद्र गुप्ता दिल्ली विधानसभा के अध्यक्ष चुने गए…AAP के विधायकों ने महिला सम्मान योजना को लेकर शुरू किया हंगामा

नेशनल डेस्क : दिल्ली विधानसभा का सत्र आज से शुरू हो गया है, और यह सत्र तीन दिन तक चलेगा। पहले दिन नवनिर्वाचित विधायकों को शपथ दिलाई जा रही है। इस सत्र में विशेष रूप से सीएजी की रिपोर्ट भी पेश की जाएगी, जो महत्वपूर्ण मुद्दा हो सकता है।

  • विधानसभा में कार्यवाही के दौरान आप नेताओं ने सदन में हंगामा शुरू कर दिया। दरअसल आम आदमी पार्टी के विधायकों ने महिला सम्मान योजना का मुद्दा उठाते हुए हंगामा करना शुरु कर दिया है। पूर्व सीएम आतिशी ने कहा कि भाजपा ने सदन से बाबा साहेब की फोटो को हटा दिया है। बता दें कि कल सदन में CAG की रिपोर्ट पेश की जाएगी।

 

  • 2 बजे दिल्ली विधानसभा की कार्यवाही शुरू हो गई। विजेंद्र गुप्ता को दिल्ली विधानसभा का नया स्पीकर चुना गया है। सीएम रेखा गुप्ता ने उनके नाम का प्रस्ताव रखा था। इसके साथ ही सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि उम्मीद हैं, सदन की कार्यवाही अच्छे से और गरिमापूर्ण ढंग से चलेगी। उन्होंने कहा कि विजेंद्र गुप्ता ने अपने जीवन में बहुत संघर्ष किया है।

 

  • दिल्ली विधानसभा सत्र का आज पहला दिन है। कैबिनेट मंत्रियों ने विधानसभा सदस्य के रूप में शपथ ली है। जिसके बाद सदन की कार्यवाही 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई है। अब जब सदन की कार्यवाही फिर से शुरू होगी तो दोपहर 2 बजे स्पीकर का चुनाव होगा।

  •  प्रोटेम स्पीकर अरविंदर सिंह लवली को दिल्ली विधानसभा के नवनिर्वाचित विधायकों को विधानसभा सदस्य के रूप में  शपथ दिला रहे है। बता दें कि विधानसभा में कल सीएजी रिपोर्ट को पेश किया जाएगा।

  • दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दिल्ली विधानसभा सदस्य के रूप में शपथ ली।

  • भाजपा विधायक अरविंदर सिंह लवली को दिल्ली विधानसभा के प्रोटेम स्पीकर के रूप में शपथ दिलाई गई है। वे सदन में विधायकों को शपथ दिलवा रहे हैं। एलजी वीके सक्सेना ने उन्हें शपथ दिलाई है। यह सत्र दिल्ली के राजनीतिक परिप्रेक्ष्य में अहम है और इसे लेकर कई सवाल और चर्चाएं होंगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें