Last Updated: October 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

Delhi Blast: एनआईए-एसआईए ने मौलवी इरफान के घर पर मारा छापा, जैश पोस्टर बरामद

December 20, 2025

Delhi Blast: एनआईए-एसआईए ने मौलवी इरफान के घर पर मारा छापा, जैश पोस्टर बरामद

जम्मू कश्मीर न्यूजः जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले के नाइकबाग में केंद्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) और राज्य जांच एजेंसी (एसआईए) की संयुक्त टीम ने शुक्रवार को दिल्ली के लाल किला धमाके के आरोपी मौलवी इरफान अहमद वागे के किराये के घर पर छापा मारा। नौगांव स्थित मस्जिद में इमाम रहे इरफान इसी मस्जिद के पास बने कमरे में रहते थे। सीआरपीएफ और स्थानीय पुलिस की मदद से टीम ने कमरे की बारीकी से तलाशी ली।

एनआईए इरफान की भूमिका की गहन जांच कर रही है, जिसमें लॉजिस्टिक सहायता, संचार लिंक और अपराधियों से वैचारिक संबंध शामिल हैं। जांच का मुख्य फोकस धमाके के आरोपियों के पूरे नेटवर्क को उजागर करना है। साथ ही, जम्मू-कश्मीर में अन्य मददगारों की सक्रियता का भी पता लगाया जा रहा है।

सूत्रों के मुताबिक, दिल्ली धमाके के मामले में एनआईए ने तलाशी और पूछताछ की रफ्तार बढ़ा दी है। एक दिन पहले ही दिल्ली से नौवें आरोपी यासिर अहमद डार को गिरफ्तार किया गया। पटियाला हाउस कोर्ट ने उसे 26 दिसंबर तक एनआईए हिरासत में भेजा है।

मौलवी के कमरे से जैश-ए-मोहम्मद के पोस्टर भी जब्त

शोपियां के नादिगाम निवासी मौलवी इरफान पर पहले भी जैश-ए-मोहम्मद के पोस्टर रखने का आरोप लगा है। उसके कमरे से ये पोस्टर बरामद हो चुके हैं। साथ ही, युवाओं को कट्टरपंथी बनाने का भी इल्जाम है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें