Site icon Dainik Savera Times

दिल्ली की महिलाओं को कब मिलेंगे 2500 रुपये? सरकार ने जारी किया अपडेट… ऐसे ले सकेंगे लाभ

Delhi CM Rekha Gupta

दिल्ली डेस्क : दिल्ली में महिलाओं को जल्द मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना का लाभ मिलने वाला है। विधानसभा चुनाव में दिल्ली बीजेपी की ओर से घोषणा पत्र में भी इसको लेकर वादा किया गया था। घोषणा पत्र में कहा गया था कि अगर दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनी तो महिलाओं को सम्मान के तौर पर हर महीने 2500 रुपये दिए जाएंगे। फिलहाल यह योजना लागू नहीं की गई है।

दिल्ली की लाखों महिलाओं को यह योजना शुरू होने का इंतजार है। सभी के मन में सवाल है कि आखिर उनको योजना का लाभ कब और कैसे मिलेगा। हाल ही में दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के बयान भी इसको लेकर सामने आए हैं। दिल्ली की सरकार बजट सेशन में ही योजना लागू करने को लेकर कवायद शुरू कर चुकी है। इसके लिए समिति बन चुकी है, बजट का आवंटन भी अलग से हो चुका है। फिलहाल योजना के लिए नीति निर्माण का काम प्रोसेस में है।

योजना के लिए ये दस्तावेज जरूरी

इस योजना का लाभ उन महिलाओं को मिलेगा, जो इसके लिए लागू शर्तों को पूरा करेंगी। महिलाओं के पास दिल्ली का आधार और वोटर कार्ड होना जरूरी है। मूल रूप से दिल्ली की रहने वाली महिलाएं ही योजना का लाभ उठा सकेंगी। कई महिलाएं ऐसी हैं, जिनके पास ये दस्तावेज नहीं हैं। उन महिलाओं को सरकार ने हिदायत दी है कि वे जल्द से जल्द अपने दस्तावेज बनवा लें, नहीं तो योजना का लाभ नहीं मिलेगा।

योजना लागू होने में कितना समय लगेगा?

अब सवाल ये है उठता है कि आखिर ये योजना कब से शुरू होगी। बता दें कि फिलहाल सरकार ने इसको लेकर कोई आधिकारिक तारीख का ऐलान नहीं किया है। हालांकि कई मौकों पर खुद दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता महिला योजना जल्द लागू करने का आश्वासन दे चुकी हैं। माना जा रहा है कि कुछ सप्ताह बाद इस योजना का शुभारंभ हो जाएगा।

Exit mobile version