Site icon Dainik Savera Times

Delhi Metro का बढ़ेगा दायरा: मोदी कैबिनेट की फेज-5A को मंजूरी, 13 नए स्टेशन बनेंगे

delhi-metro-modi-cabinet-approves-phase-iv-a

delhi-metro-modi-cabinet-approves-phase-iv-a

नई दिल्ली: केंद्रीय कैबिनेट ने बुधवार को दिल्ली मेट्रो रेल प्रोजेक्ट के फेज-5 A को मंजूरी दे दी है। इससे दिल्ली मेट्रो नेटवर्क का बड़ा विस्तार होगा और राजधानी में यात्रा करना और आसान हो जाएगा। इस प्रोजेक्ट पर करीब 12,015 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। सरकार की मंजूरी के बाद अगले तीन साल में 13 नए मेट्रो स्टेशन बनाए जाएंगे। इनमें 10 अंडरग्राउंड और 3 एलिवेटेड (ऊंचाई पर बने) स्टेशन शामिल होंगे। इस विस्तार से दिल्ली मेट्रो नेटवर्क में करीब 16 किलोमीटर की नई लाइन जुड़ जाएगी।

अश्विनी वैष्णव ने दी फैसलों की जानकारी 

कैबिनेट के फैसले की जानकारी देते हुए केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि दिल्ली मेट्रो ने शहर के लोगों की जिंदगी को काफी बेहतर बनाया है। अब इस नए विस्तार के साथ दिल्ली मेट्रो के विकास में एक नया अध्याय जुड़ेगा। उन्होंने बताया कि इस प्रोजेक्ट के पूरा होने के बाद दिल्ली मेट्रो की कुल लंबाई 400 किलोमीटर से ज्यादा हो जाएगी, जिससे दिल्ली-एनसीआर में आवागमन और मजबूत होगा।

 

किन कॉरिडोर पर होगा विस्तार?

यह विस्तार तीन मुख्य कॉरिडोर पर किया जाएगा। रामकृष्ण आश्रम मार्ग–इंद्रप्रस्थ कॉरिडोर की लंबाई 9.9 किलोमीटर होगी और इस पर करीब 9,570 करोड़ रुपये खर्च होंगे। एरोसिटी–एयरपोर्ट टर्मिनल-1 कॉरिडोर 2.3 किलोमीटर लंबा होगा, जिस पर लगभग 1,419 करोड़ रुपये खर्च आएगा। तुगलकाबाद–कालिंदी कुंज कॉरिडोर 3.9 किलोमीटर लंबा होगा और इस पर करीब 1,024 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है। सरकार का कहना है कि इस प्रोजेक्ट के पूरा होने से दिल्ली में कनेक्टिविटी बेहतर होगी, ट्रैफिक जाम कम होगा और पर्यावरण के अनुकूल सार्वजनिक परिवहन को बढ़ावा मिलेगा।

 

दिल्ली मेट्रो ने पूरे किए 25 साल 

इसी बीच, दिल्ली मेट्रो ने अपने संचालन के 23 साल पूरे कर लिए हैं। आज दिल्ली मेट्रो एयरपोर्ट लाइन समेत 10 लाइनों पर चल रही है और इसका नेटवर्क 352 किलोमीटर से ज्यादा लंबा हो चुका है, जिसमें 257 स्टेशन शामिल हैं। दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) को हाल ही में ICI अवार्ड्स 2025 के लिए भी चुना गया है।

यह सम्मान मौजपुर से मजलिस पार्क तक बने कॉरिडोर के लिए दिया गया है। यह कॉरिडोर फेज-IV का अहम हिस्सा है और पिंक लाइन का विस्तार भी है। इसके पूरा होने पर यह भारत की पहली सर्कुलर रिंग मेट्रो लाइन बनेगी, जिससे दिल्ली में यात्रा और भी सुविधाजनक हो जाएगी।

Exit mobile version