
Delhi Police : दिल्ली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए राजधानी में अवैध रूप से रह रहे 25 बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया है। बता दें कि पुलिस के अनुसार, ये सभी दक्षिण दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में लंबे समय से रह रहे थे। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि इन लोगों के पास वैध दस्तावेज नहीं हैं। सभी को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई की जा रही है और जल्द ही इन्हें डिपोर्ट कर बांग्लादेश वापस भेजा जाएगा।
दिल्ली में विशेष अभियान
दिल्ली पुलिस ने यह कार्रवाई दक्षिणी दिल्ली में चलाए गए विशेष अभियान के दौरान की। अधिकारियों ने बताया कि अवैध रूप से रह रहे विदेशी नागरिकों को पकड़ने के लिए गुप्त सूचना पर यह ऑपरेशन किया गया। पकड़े गए लोगों से उनके प्रवेश मार्ग और नेटवर्क के बारे में पूछताछ जारी है।
Delhi: Police apprehend 25 illegal Bangladeshi immigrants
Read @ANI Story | https://t.co/Mm5Ag4a1gq#DelhiPolice #Bangladesh #immigrants pic.twitter.com/YIPHgE7noB
— ANI Digital (@ani_digital) September 25, 2025
त्रिपुरा में पांच बांग्लादेशी कामगार हिरासत में लिया
इसी बीच, त्रिपुरा के गोमती जिले में पुलिस ने पांच बांग्लादेशी कामगारों को भी हिरासत में लिया है। यह सभी महारानी इलाके में निर्माण और फर्नीचर का काम कर रहे थे। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि ये लोग कुछ दिन पहले ही भारतीय सीमा में दाखिल हुए थे। उदयपुर की उप-मंडलीय पुलिस अधिकारी ने जानकारी दी कि गुरुवार को तलाशी अभियान के दौरान पुलिस ने महारानी इलाके में एक ऑटो-रिक्शा को रोका। पूछताछ में संदेह होने पर पांचों यात्रियों को हिरासत में ले लिया गया।
आश्रय गृह में रखे गए
पुलिस अधिकारी के अनुसार, इन पांचों मजदूरों को पश्चिम त्रिपुरा में स्थित राज्य सरकार द्वारा संचालित एक आश्रय गृह में भेज दिया गया है। सीमा सुरक्षा बल (BSF) अब इन्हें वापस भेजने के लिए बांग्लादेशी अधिकारियों से बातचीत कर रहा है। अधिकारी ने बताया कि केंद्र सरकार के निर्देशानुसार, अवैध रूप से आए बांग्लादेशी नागरिकों को सीधे गिरफ्तार करने के बजाय पहले उन्हें आश्रय गृह में रखा जाता है।
मेष: दिन शुभ रहेगा...