
Delhi Road Accident : उत्तर-पूर्वी दिल्ली के यमुनापार इलाके में स्थित न्यू सीलमपुर में शनिवार देर रात एक दर्दनाक हादसा हुआ। सीलमपुर चौक को पार करते समय तेज रफ्तार टाटा 407 मिनी ट्रक अनियंत्रित हो गया। मिनी ट्रक डिवाइडर की लोहे की ग्रिल तोड़ते हुए सड़क किनारे खड़ी कार से जा टकराया। इस दौरान 4 से 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
तेज रफ्तार मिनी ट्रक का कहर
लोगों ने घायलों को इलाज के लिए जगप्रवेश चंद्र अस्पताल पहुंचाया, डॉक्टरों ने घायलों की गंभीर हालत देखते हुए उन्हें एलएनजेपी (लोक नायक जय प्रकाश नारायण) अस्पताल रेफर कर दिया। स्थानीय लोगों ने चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया।
हादसे के बाद मौके पर मची चीख-पुकार
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हादसा दिल्ली जल बोर्ड कार्यालय के सामने हुआ। ट्रक ने पहले डिवाइडर की ग्रिल तोड़ी, फिर सड़क किनारे खड़ी कार से टकराया और उसके बाद सड़क किनारे सत्य नारायण कुल्फी वाहन के पास खड़े लोगों को कुचल दिया। हादसे के बाद मौके पर काफी चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने घायलों को तुरंत पास के शाही पार्क स्थित जगप्रवेश चंद्र अस्पताल पहुंचाया। घायलों की गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें तुरंत एलएनजेपी अस्पताल रेफर कर दिया।
ट्रक चालक गिरफ्तार
हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने ट्रक चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने मौके से ट्रक को जब्त कर लिया है और चालक को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक ट्रक की तेज रफ्तार और चालक की लापरवाही से गाड़ी चलाना हादसे की वजह हो सकती है। लोगों का कहना है कि अगर यह मिनी ट्रक पहले कार से नहीं टकराता तो कई लोगों की मौके पर ही मौत हो जाती।
मामले की जांच शुरू
स्थानीय लोगों का कहना है कि न्यू सीलमपुर जैसे व्यस्त इलाकों में तेज रफ्तार वाहनों पर लगाम लगाने के लिए और कड़े कदम उठाए जाने की जरूरत है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और घायलों की सेहत पर नजर रखी जा रही है।
मेष: दिन शुभ रहेगा...