Dainik Savera Times

डिप्टी कमिश्नर हिमांशु अग्रवाल ने शहर का दौरा किया, बोले- बारिश का पानी जल्द निकाला जाएगा

जालंधर: डिप्टी कमिश्नर डॉ. हिमांशु अग्रवाल ने सोमवार सुबह शहर के अलग-अलग इलाकों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने देखा कि हाल की लगातार बारिश के कारण कई जगहों पर पानी जमा हो गया है। उन्होंने साफ-सफाई और सेनेटरी स्टाफ से मुलाकात की, उनका हौसला बढ़ाया और उन्हें पूरी मेहनत से काम करते रहने के लिए कहा।

घबराने की जरूरत नहीं, जल्द ही सामान्य होगी स्थिति
डॉ. अग्रवाल ने लोगों को भरोसा दिलाया कि पानी की निकासी तेजी से की जा रही है और जल्द ही स्थिति सामान्य हो जाएगी। उन्होंने लोगों से घबराने की जरूरत नहीं है।

हेल्पलाइन नंबर पर करें कॉल
अगर किसी को कोई परेशानी हो या किसी जगह ज्यादा पानी भर गया हो, तो लोग कंट्रोल रूम के हेल्पलाइन नंबर 0181-2240064 पर कॉल कर सकते हैं। प्रशासन की टीमें तुरंत मौके पर पहुंचेंगी और मदद करेंगी।

Exit mobile version