Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

Dewald Brevis ने लगाया ये खतरनाक शॉट, बाल-बाल बचे जॉश हेजलवुड और अंपायर, देखें VIDEO

August 13, 2025

Dewald Brevis ने लगाया ये खतरनाक शॉट, बाल-बाल बचे जॉश हेजलवुड और अंपायर, देखें VIDEO

Dewald Brevis : दूसरे T20 इंटरनेशनल में साउथ अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को 53 रनों से हराकर सीरीज 1-1 की बराबरी कर ली। इस मुकाबले के हीरो रहे टीम के युवा बल्लेबाज डेवाल्ड ब्रेविस, जिन्होंने मात्र 56 गेंदों पर तूफानी 125 रन ठोक दिए। यह उनके T20I करियर का पहला शतक है। वही उन्होंने अपनी पारी के दौरान एक ऐसा खतरनाक शॉट लगाया, जिस पर ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाज जोश हेजलवुड और अंपायर चोटिल होने से बाल-बाल बच गए। आइए खबर को विस्तार जानते है…

19वें ओवर में खतरनाक शॉट

मैच के 19वें ओवर में ब्रेविस ने ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज जोश हेजलवुड की गेंद पर ऐसा जोरदार स्ट्रेट शॉट खेला, जो सीधे उनके सिर के पास से निकल गया और अंपायर को भी छूते-छूटते बचा। दरअसल ये गेंद हेजलवुड के सिर के पास और अंपायर के बगल से निकली। वहीं दोनों ने किसी तरह खुद को बचाया, अगर ये गेंद इन दोनों में से किसी को भी लगता तो उन्हें काफी ज्यादा चोट लग सकती थी।

ब्रेविस की आतिशी पारी

56 गेंदों पर 125 रन
12 चौके और 8 छक्के
स्ट्राइक रेट: 223.21
ब्रेविस ने इस पारी से ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों की जमकर खबर ली।

हेजलवुड का सबसे महंगा स्पेल

ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड के लिए यह मुकाबला भूलने वाला रहा। उन्होंने 4 ओवर में 56 रन लुटाए और सिर्फ एक विकेट हासिल किया। यह उनके T20I करियर का सबसे महंगा स्पेल रहा। खास बात यह है कि उन्होंने अपने करियर में सिर्फ दो बार 4 ओवर में 50+ रन दिए हैं और दोनों बार ये साउथ अफ्रीका के खिलाफ ही हुआ।

टिम डेविड की पारी भी नहीं दिला पाई जीत

साउथ अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट पर 218 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए ऑस्ट्रेलिया की टीम 17.4 ओवर में 165 रन पर सिमट गई। टिम डेविड ने 24 गेंदों पर 50 रनों की धमाकेदार पारी खेली, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला पाए। बाकी बल्लेबाज फ्लॉप रहे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें