नेशनल डेस्क: हिंदी फिल्मों के दिग्गज अभिनेता और ‘ही-मैन’ के नाम से मशहूर धर्मेंद्र अब हमारे बीच नहीं रहे। 89 वर्ष की उम्र में उनका निधन हो गया। लंबे समय से उनकी तबीयत ठीक नहीं थी और बीती रात उन्हें सांस लेने में दिक्कत के कारण वेंटिलेटर पर रखना पड़ा। उनके जाने से पूरे देश में गहरा दुख है। फ़िल्म इंडस्ट्री से लेकर राजनीति तक सभी उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं।
पीएम मोदी ने जताया दुख, एक युग का अंत
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया पर लिखा कि धर्मेंद्र जी का जाना भारतीय सिनेमा के एक पूरे युग का अंत है। उन्होंने कहा कि धर्मेंद्र सिर्फ एक महान अभिनेता ही नहीं, बल्कि बेहद सरल और विनम्र इंसान भी थे। उन्होंने हर भूमिका में अलग तरह का आकर्षण और गहराई भरी। उनकी अभिनय प्रतिभा ने लाखों लोगों के दिल को छुआ। पीएम मोदी ने उनके परिवार, दोस्तों और अनगिनत प्रशंसकों के प्रति संवेदना भी व्यक्त की।
The passing of Dharmendra Ji marks the end of an era in Indian cinema. He was an iconic film personality, a phenomenal actor who brought charm and depth to every role he played. The manner in which he played diverse roles struck a chord with countless people. Dharmendra Ji was…
— Narendra Modi (@narendramodi) November 24, 2025
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा- भारतीय सिनेमा को अपूरणीय क्षति
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी धर्मेंद्र के निधन को एक बड़ी क्षति बताया। उन्होंने कहा कि धर्मेंद्र भारतीय सिनेमा की सबसे लोकप्रिय और प्रतिष्ठित हस्तियों में से एक थे। उनका लंबा और शानदार करियर आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करता रहेगा। राष्ट्रपति ने उनके परिवार और चाहने वालों को अपनी संवेदनाएं दीं।
अपने बेहतरीन अभिनय से 6 दशकों तक हर देशवासी के दिल को छूने वाले धर्मेंद्र जी का निधन भारतीय सिनेमा जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। एक सामान्य परिवार से आकर उन्होंने फिल्म जगत में अपनी अमिट पहचान बनाई।
धर्मेंद्र जी उन चुनिंदा अभिनेताओं में से एक रहे, जिन्होंने जिस किरदार को छुआ, वह…— Amit Shah (@AmitShah) November 24, 2025
अमित शाह ने श्रद्धांजलि देते हुए कहा- हर किरदार को जीवंत बना दिया
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने लिखा कि धर्मेंद्र ने छह दशकों तक अपने शानदार अभिनय से हर भारतीय के दिल को छुआ। एक साधारण परिवार से आने के बावजूद उन्होंने फिल्म जगत में बड़ी पहचान बनाई। वे उन चुनिंदा कलाकारों में रहे, जो हर किरदार को सच में जीवंत बना देते थे। उन्होंने प्रार्थना की कि ईश्वर धर्मेंद्र की आत्मा को शांति दे और परिवार को इस दुख को सहने की शक्ति प्रदान करे। धर्मेंद्र के निधन ने पूरे देश को भावुक कर दिया है। उनका योगदान, उनका सादापन और उनका अभिनय उन्हें हमेशा लोगों के दिलों में जिंदा रखेगा।

