
अजब-गजब: उत्तर प्रदेश के शामली जिले के कांधला सरकारी अस्पताल में तैनात डॉक्टर वकार सिद्दीकी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। इस वीडियो में डॉक्टर एक युवती के साथ अस्पताल के बंद कमरे में डांस करते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद अस्पताल प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई की।
इमरजेंसी ड्यूटी से हटाया गया डॉक्टर
अस्पताल के चिकित्सा प्रभारी वीरेंद्र सिंह ने इस मामले को गंभीर मानते हुए डॉक्टर वकार सिद्दीकी को इमरजेंसी ड्यूटी से तुरंत हटा दिया। इसके साथ ही डॉक्टर को अस्पताल में दिया गया कमरा भी तुरंत खाली कराने के आदेश जारी किए गए। पूरे मामले की विस्तृत रिपोर्ट स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों को भेज दी गई है ताकि आगे विभागीय कार्रवाई की जा सके।
यूपी –
शामली जिले के एक सरकारी अस्पताल के ड्यूटी रूम में डॉक्टर का डांस, CMO ने नोटिस देकर जवाब मांगा !!कहा जा रहा है कि डॉक्टर अफकार सिद्दीकी सगाई की खुशी में डांस कर रहे हैं और साथ में डांस करने वाली उनकी मंगेतर है। pic.twitter.com/q7FWRs7xdV
— Sachin Gupta (@SachinGuptaUP) November 21, 2025
कांधला के सरकारी अस्पताल में पिछले काफी समय से डॉक्टरों की कमी थी, इसलिए कुछ महीनों पहले स्वास्थ्य विभाग ने कई डॉक्टरों को दो साल के अनुबंध पर यहां तैनात किया था। लेकिन बुधवार को डॉक्टर वकार सिद्दीकी का युवती के साथ डांस करते हुए वीडियो अचानक वायरल हो गया, जिससे कस्बे में यह मामला चर्चा का विषय बन गया। लोगों ने इस घटना पर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं देना शुरू कर दिया।
चिकित्सा प्रभारी ने स्पष्टीकरण मांगा
वीडियो वायरल होने के बाद चिकित्सा प्रभारी ने डॉक्टर से स्पष्टीकरण मांगा, लेकिन डॉक्टर की ओर से कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला। इसी कारण उनके खिलाफ सख्त कदम उठाया गया।
ऐसे मामले बर्दास्त नहीं होंगे- चिकित्सा प्रभारी
चिकित्सा प्रभारी वीरेंद्र सिंह का कहना है कि ऐसे मामलों को किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। डॉक्टर को न सिर्फ इमरजेंसी ड्यूटी से हटाया गया है बल्कि उसे आवंटित कमरा भी खाली करा लिया गया है और आगे की कार्रवाई के लिए रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को भेज दी गई है। यह घटना अस्पताल प्रशासन और स्थानीय लोगों दोनों के लिए चिंता का विषय बनी हुई है।