नेशनल डेस्क : कर्नाटक में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक सरकारी बस के ड्राइवर ने अपनी ड्यूटी के दौरान बीच सड़क पर बस रोक दी और ड्राइविंग सीट पर बैठकर नमाज पढ़ने लगा। यह घटना मंगलवार शाम को हुबली-हावेरी मार्ग पर जावेरी के पास हुई। आइए जानते है इस खबर को विस्तार से…
यात्रियों में मची हलचल
आपको बता दें कि जब बस में बैठे यात्रियों ने यह दृश्य देखा, तो वे हैरान रह गए। कुछ लोगों ने इस पूरी घटना का वीडियो बना लिया, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो में देखा जा सकता है कि ड्राइवर सीट पर बैठा व्यक्ति नमाज पढ़ रहा है और दूसरी ओर सड़क पर तेज रफ्तार से ट्रैफिक गुजर रहा है। बस के यात्री असहाय नजर आए, क्योंकि वाहन बीच सड़क पर रुका हुआ था।
A Karnataka government-run bus driver-cum-conductor in #Haveri district has come under scrutiny after he stopped the vehicle mid-route to offer ‘namaz’, reportedly delaying the journey for passengers onboard.
A video of the incident, which occurred on a Karnataka State Road… pic.twitter.com/zdKmyeoHdJ
— Hate Detector 🔍 (@HateDetectors) April 30, 2025
यात्रियों ने की शिकायत
इस घटना के बाद कुछ यात्रियों ने कर्नाटक राज्य परिवहन निगम (KSRTC) में इसकी शिकायत दर्ज कराई। यात्रियों ने इसे लापरवाही और सार्वजनिक सुरक्षा के साथ खिलवाड़ बताया। वहीं इस पूरे मामले पर राज्य के परिवहन मंत्री रामलिंगा रेड्डी ने KSRTC को पत्र लिखकर जांच के आदेश दिए। साथ ही कहा है कि इस घटना पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा, “ड्यूटी के समय किसी भी धार्मिक गतिविधि की अनुमति नहीं दी जा सकती, चाहे व्यक्ति किसी भी धर्म को मानता हो। बस यात्रियों की जिम्मेदारी चालक की होती है, और इस तरह बीच सड़क पर गाड़ी रोकना पूरी तरह अनुचित है।”
अनुशासनात्मक कार्रवाई के निर्देश
मंत्री ने स्पष्ट किया कि अगर चालक दोषी पाया गया, तो उसके खिलाफ सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। साथ ही, परिवहन विभाग ने कहा है कि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए कड़े दिशा-निर्देश लागू किए जाएंगे। वहीं अब इस समय मामले की जांच चल रही है। ड्राइवर की पहचान और उसके सेवा रिकॉर्ड की भी समीक्षा की जा रही है। विभाग की तरफ से आश्वासन दिया गया है कि यात्री सुरक्षा के साथ किसी भी प्रकार का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

