हरियाणा डेस्क. शुक्रवार देर रात हरियाणा के सोनीपत जिले में भूकंप के झटके लगे। भूकंप रात करीब 1 बजकर 47 मिनट पर आया। उस समय लोग अपने घरो में सो रहे थे। अचानक धरती हिलने से लोग नींद से जाग गए और घबराकर घरों से बाहर निकल आए। इस भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.4 मापी गई है। हालांकि झटके हल्के होने के कारण कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ है।
बता दें इससे पहले जुलाई में हरियाणा में 3.3 तीव्रता का भूकंप आया था, जिसका केंद्र रोहतक शहर से सिर्फ 17 किमी दूर था। जुलाई में तो कई बार भूकंप के झटके महसूस किए गए। हरियाणा में आए भूकंप के झटके दिल्ली-एनसीआर तक महसूस किए जाते हैं।
क्यों आता है भूकंप?
पृथ्वी के अंदर 7 प्लेट्स हैं, जो लगातार घूमती रहती हैं, जहां ये प्लेट्स ज्यादा टकराती हैं।उसे जोन फॉल्ट लाइन कहा जाता है। बार-बार टकराने से प्लेट्स के कोने मुड़ते हैं, जब ज्यादा दबाव बनता है तो प्लेट्स टूटने लगती हैं। नीचे की ऊर्जा बाहर आने का रास्ता खोजती हैं और डिस्टर्बेंस के बाद भूकंप आता है।

